फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गांव में इंसान से लेकर जानवर तक सब हैं अंधे, हैरान करने वाली है इसके पीछे की वजह

Mon, 05 Aug 2019 10:29 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 05 Aug 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
tiltepec village mexico where human to animals everyone is blind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसी कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोग हैरान रह जाते हैं। एक ऐसा ही रहस्यमयी गांव है मैक्सिको में, जिसे 'अंधों का गांव' कहा जाए तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां इंसानों से लेकर जानवर तक सब अंधे हो जाते हैं। इसके पीछे एक गहरा रहस्य छुपा हुआ है। 

tiltepec village mexico where human to animals everyone is blind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

इस गांव का नाम है टिल्टेपक। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गांव में जोपोटेक जनजाति के लोग रहते हैं। कहते हैं कि यहां जन्म के समय बच्चे बिल्कुल ठीक होते हैं, लेकिन उसके कुछ दिनों के बाद ही उनकी आंखों की रोशनी चली जाती है, यानी वो अंधे हो जाते हैं। 

tiltepec village mexico where human to animals everyone is blind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इस गांव में रहने वाले लोग अपने अंधेपन के पीछे की वजह एक शापित पेड़ को मानते हैं। उनका मानना है कि लावजुएला नाम के एक पेड़ को देखने के बाद यहां इंसान से लेकर पशु-पक्षी तक सब अंधे हो जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
tiltepec village mexico where human to animals everyone is blind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

हालांकि वैज्ञानिकों का मानना है कि लोगों के अंधेपन के पीछे कोई पेड़ नहीं, बल्कि एक खतरनाक और जहरीली मक्खी है। खास किस्म की इस जहरीली मक्खी के काटने से ही लोगों के आंखों की रोशनी चली जाती है। 

विज्ञापन
tiltepec village mexico where human to animals everyone is blind
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

इस गांव में करीब 70 झोपड़ियां हैं, जिसमें करीब 300 लोग रहते हैं। खास बात ये है कि यहां किसी भी घर में खिड़की नहीं होती। हालांकि माना जाता है कि यहां कुछ लोगों की आंखों की रोशनी ठीक है, जिनकी वजह से ही बाकी के लोग यहां रह पाते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed