फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki पर पड़ा मंदी का असर, मंदी से निपटने के लिए उठाया बड़ा कदम

Mon, 05 Aug 2019 09:25 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 05 Aug 2019 09:25 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki sheds 1000 temp staff and may freeze hiring all you need to know
Maruti Suzuki sheds 1000 temp staff - फोटो : Social

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki ने उपभोग घटने से आई सुस्ती के मद्देनजर अपने 1,000 अस्थायी कर्मचारियों की छंटनी कर दी है इतना ही नहीं नई भर्तियों को रोकने की योजना बनाई है। मारुति सुजुकी ही नही देश की कई बड़ी कार निर्माता कंपनियां भी मंदी की चपेट में आई हैं और इसलिए मंदी से निपटने के लिए नई योजना बना रही हैं।

सबसे पहले अस्थायी कर्मचारी हुए प्रभावित  

Maruti Suzuki sheds 1000 temp staff and may freeze hiring all you need to know
Maruti Suzuki sheds 1000 temp staff - फोटो : Social

मार्किट एक्सपर्ट और जानकारों की मानें तो लगातार गिर रही बिक्री से डीलरशिप पर इंवेंट्री बढ़ रही है। मार्किट में खरीदार नहीं है, ऐसे में Maruti Suzuki समेत कई बड़ी कंपनियां अपना प्रोडक्टशन कम कर रही हैं। जिसकी वजह से फैक्ट्री और खुदरा स्तर पर नौकरियां कम हो गई हैं। इसका सबसे ज्यादा असर अस्थायी कर्मचारियों पर पड़ रहा है।    

जुलाई में बिक्री 33.5 फीसदी गिरी

Maruti Suzuki sheds 1000 temp staff and may freeze hiring all you need to know
Maruti Suzuki Plant Factory - फोटो : सांकेतिक

जुलाई महीने में Maruti Suzuki ने कुल 1,09,264 वाहनों की बिक्री की, जबकि पिछले साल जुलाई महीने में कंपनी ने कुल 1,64,369 वाहनों की बिक्री की थी। जिसकी वजह से कंपनी को इस बार 33.5 फीसदी का नुकसान हुआ। मिनी सेगमेंट में मारुति सुजुकी ने ऑल्टो और ओल्ड वैगन-आर की की सिर्फ 11,577 यूनिट्स बेचीं थी। जबकि पिछले साल जुलाई महीने में यह आंकड़ा 37,710 यूनिट्स की बिक्री का रहा था। जिससे इस बार कंपनी को 69.3 फीसदी का घाटा हुआ। इसके अलावा जुलाई महीने में नई वैगन-आर, सेलेरिओ, इग्निश, स्विफ्ट, बलेनो और डिजायर तक की बिक्री में 22.7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। पिछले साल जहां कंपनी ने इस सेगमेंट में 74,373 गाड़ियां बेचीं थी। तो वही इस बार जुलाई महीने में कंपनी सिर्फ 57,512 गाड़ियां ही बेच सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूटिलिटी सेगमेंट भी कमजोर रहा

Maruti Suzuki sheds 1000 temp staff and may freeze hiring all you need to know
मारुति सुजुकी की कारों पर डिस्काउंट - फोटो : amar ujala

वही बात यूटिलिटी वाहनों की बिक्री की करें तो कंपनी के पास इस सेगमेंट में Gypsy, Ertiga, Vitara Brezza और S-Cross जैसी कारें हैं लेकिन इनमें से किसी भी कार ने जुलाई महीने में कोई खास कारनामा नहीं दिखाया इस सेगमेंट में कंपनी ने पिछले महीने जहां 15,178 यूनिट्स की बिक्री की थी तो वही पिछले जुलाई महीने में यह आंकड़ा 24,505 यूनिट्स का था। जिससे कंपनी की बिक्री में 38.1 फीसदी का घाटा हुआ। इसके अलावा वैन सेगमेंट में भी Omni और Eeco की बिक्री में 37.9 फीसदी का घाटा हुआ है। पिछले महीने कंपनी ने Omni और Eeco की 9,814 यूनिट्स बेचीं जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 15,791 यूनिट्स की बिक्री का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed