तीन लोगों को कम से कम 12 अलग-अलग जानवरों के साथ यौन सम्बन्ध बनाने के लिए कारावास की सजा सुनाई गई है। आरोपियों ने घोड़ी, बकरी, गाय और कुत्तों से लगभग 5 वर्ष तक संबंध बनाए। कोर्ट ने इन अपराध को लेकर 20 से 41 वर्ष तक की जेल की सजा सुनाई है।
डेली मेल की खबर के मुताबिक, 31 वर्ष के आरोपी मैथ्यू ब्रुबेकर, 34 वर्ष के मार्क मिसनिकोफ और 41 वर्ष के टेरी वालेस ने अमेरिकी राज्य पेनसिल्वानिया के क्लिअरफील्ड काउंटी में जानवरों के साथ काफी समय तक यौन संबंध बनाया। कोर्ट में तीनों ने खुद स्वीकार किया कि तीनों ने अलग-अलग जानवरों के साथ लगभग एक हजार से ज्यादा बार संबंध बनाया है।
3 of 7
relation with animals
- फोटो : Social Media
सभी आरोपियों ने अदालत में जानवरों के साथ यौन संबंध बनाना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने जब ब्रुबेकर से इस संबंध में पूछताछ की तो उसने फार्म में रहने वाली सभी घोड़ी, एक बकरी, एक गाय और एक कुत्ते के साथ यौन संबंध बनाने की बात स्वीकार की। वहीं, मिसनिकोफ ने बताया कि उसने सप्ताह में कई बार घोड़ी के साथ संबंध बनाए। अदालत ने आरोपियों को जानवरों के साथ सेक्स, जानवरों के साथ हिंसा और बच्चों को अपराध में शामिल करने के लिए सजा सुनाई है।
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
तीनों आरोपियों ने घटना पर खेद जताया है। हैरानी की बात तो ये है कि आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया था, इस पर जज ने जब उनसे पूछा कि क्या वे इन वीडियोज को बेचने वाले थे? बचाव पक्ष के वकीलों ने कहा कि इन लोगों का आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है, इसलिए इन्हें कड़ी सजा नहीं दी जानी चाहिए। जज ने इस मामले को बेहद घिनौना करार दिया।
पिछले साल अगस्त में तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मामला उजागर होने के बाद एक एनिमल चैरिटी ग्रुप को फार्म के जानवरों की देखभाल के लिए बुलाया गया था। एक जांच अधिकारी ने कहा कि यह जानवरों के दुर्व्यवहार का सबसे बुरा मामला था। उन्होंने कहा कि 20 सालों में पहली बार उन्होंने ऐसी घटना का सामना किया।