फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Baleno की ‘हमशक्ल’ Toyota Glanza का वीडियो आया सामने, कुछ ऐसा होगा लुक

Sat, 27 Apr 2019 04:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 27 Apr 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Maruti suzuki baleno based toyota glanza could be launch in may 2019, released teaser video
Toyota Glanza 2019

लंबे वक्त से टोयोटा बैज के साथ आने वाली अपकमिंग मारुति बलेनो बेस्ड हैचबैक का हल्ला मचा हुआ है। पिछले दिनों इसके नाम का खुलासा हुआ कि नई हैचबैक का नाम Toyota Glanza होगा। वहीं अब कंपनी ने ग्लैंजा की टीजर जारी किया है, जिसमें आने वाली हैचबैक की थोड़ी सी झलक दिखाई दी।

 

मारुति-टोयोटा बेचेंगी एक-दूसरे की कारें

Maruti suzuki baleno based toyota glanza could be launch in may 2019, released teaser video
toyota glanza launched india rear

टोयोटा और मारुति ने 2017 में पहली बार पार्टनरशिप का एलान किया था, जिसके तहत दोनों कंपनियां एक-दूसरे की कारों के कुछ मॉडल्स को अपने बैज लगा कर बेचेंगी। इस एग्रीमेंट के तहत टोयोटा अपने शोरूम से बलेनो, अर्टिगा, सियाज और विटारा ब्रेजा जैसी कारें बेचेगी, वहीं टोयोटा की कोरोला को मारुति अपना बैज लगा कर बेचेगी।

 

डीलरशिप पर 30 अप्रैल तक पहुंचेगी ग्लैंजा

Maruti suzuki baleno based toyota glanza could be launch in may 2019, released teaser video
Toyota badged Maruti Baleno

न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक टोयोटा की डीलरशिप पर ग्लैंजा इस माह के आखिर 30 अप्रैल तक पहुंचनी शुरू हो जाएगी। वहीं कंपनी टोयोटा बैज वाली बलेनो ग्लैंजा पर 3 साल या 1 लाख किमी की वारंटी भी ऑफर करेगी। वहीं मारुति नेक्सा से बेचे जाने वाली बलेनो पर 2 साल या 40 हजार किमी की वारंटी के पेश कर रही है। टोयोटा अपनी इस कार पर 2 साल की एक्सटेंडेड वारंटी ऑफर कर सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगा बीएस-6 इंजन

Maruti suzuki baleno based toyota glanza could be launch in may 2019, released teaser video
Toyota Baleno 2019

टोयोटा ने ग्लैंजा में कई नए कॉस्मेटिक अपडेट भी किए हैं। इसमें नई फ्रंट ग्रिल, आगे और पीछे नया बंपर दिया जाएगा। वहीं टोयोटा ग्लैंजा में 5 स्पोक मूविंग कट एलॉय व्हील लगाए गए हैं। टोयोटा ग्लैंजा में बीएस-6 मानक वाला 1.2 लीटर का K12B पेट्रोल इंजन मिलेगा। 1.2 लीटर K12B इंजन 84 पीएस की पावर और 115 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। टोयोटा ग्लैंजा बाद में 1.3 लीटर डीजल इंजन के साथ भी लांच हो सकती है। अल्फा और जीटा वेरियंट में ये इंजन मिलेंगे और दोनों को 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ लान्च किया जाएगा।

 

विज्ञापन

टॉप वेरिएंट G और V में लांच होगी

Maruti suzuki baleno based toyota glanza could be launch in may 2019, released teaser video
2019 New Maruti suzuki Baleno Facelift

न्यूज रिपोर्ट्स का कहना है कि टोयोटा की नई ग्लैंजा केवल टॉप वेरिएंट G और V में लांच की जाएगी आएगी, जो मारुति बलेनो के जीटा और अल्फा वेरिएंट के बराबर होगी। वहीं मारुति बलेनो की तुलना में टोयोटा ग्लैंजा की कीमतें ज्यादा रखेगी। ग्लैंजा की कीमतें 30 से 50 हजार रुपये तक ज्यादा होंगी। टोयोटा ग्लैंजा पांच रंगों ग्रे, रेड, ब्लू, सिल्वर और व्हाइट में ही उपलब्ध होगी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed