{"_id":"6ac4c977a23108d11600dbe4","slug":"dehradun-valleys-tiuni-chakrata-thrill-ride-instant-death-speeding-car-accident-viral-video-2026-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"22 सेकेंड का खौफनाक वीडियो वायरल, पहाड़ी सड़क पर दौड़ रही थी कार, अगले ही पल 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
22 सेकेंड का खौफनाक वीडियो वायरल, पहाड़ी सड़क पर दौड़ रही थी कार, अगले ही पल 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी
Tue, 06 Oct 2026 03:42 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Tue, 06 Oct 2026 03:42 PM IST
सार
देहरादून के दूरस्थ इलाके त्यूणी में एक कार हादसा हुआ था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि खाली सड़क पर एक बेहद तेज रफ्तार में चल रही है, जो अचानक पोल से टकराकर 100 मीटर नीचे खाई में गिर जाती है।
विज्ञापन
पहाड़ी सड़क पर दौड़ रही थी कार, अगले ही पल 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी
- फोटो : एक्स
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
उत्तराखंड के देहरादून की पहाड़ी सड़कों का एक खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि खाली सड़क पर एक कार बेहद तेज रफ्तार में दौड़ रही है और गाना बज रहा है। यह वीडियो देहरादून के दूरस्थ इलाके त्यूणी में पहाड़ी रास्ते का है। यहां पर सुहाना सफर सिर्फ 22 सेकेंड में मौत का सफर बन गया। यह वीडियो कार के डैशबोर्ड कैमरे में रिकाॅर्ड हो गया।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क पर किस तरह दौड़ती कार अचानक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा जाती है और 100 मीटर गहरी खाई में गिर जाती है। हादसे का डरावना वीडियो में कार में लगे कैमरे में कैद हो गया। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल सिर्फ 22 सेकेंड में का है, जिसमें आप देख सकते हैं कि कैसे पहाड़ी सड़क पर कार काफी तेज रफ्तार में चल रही है।
विज्ञापन
तेज रफ्तरा चल रही कार में कुछ लोग बैठे हैं और तेज आवाज में गाना बज रहा है। इसी दौरान अचानक ड्राइवर कार का कंट्रोल खो देता है और कार सड़क किनारे लगे पोल से टकरा जाती है। इसके बाद कार 100 मीटर नीचे खाई में गिर जाती है।
विज्ञापन
देहरादून: त्यूणी-चकराता राष्ट्रीय राजमार्ग पर सावड़ा गांव के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिरी श्रद्धालुओं की कार, एक की मौत और दो गंभीर। हादसे का लाइव वीडियो वायरल। #dehradoon #viralvídeo https://t.co/paKphazVFY
— SANJAY TRIPATHI (@sanjayjourno) October 4, 2026
वायरल वीडियो: कैब ड्राइवर ने बीच रास्ते विदेशी महिला से कहा- उतर जाओ, टोल के पैसे को लेकर हुआ विवाद
पलक झपकते ही पहाड़ों का सुहाना सफर मौत के मातम में बदल जाता है। कार में बैठे लोगों में एक युवक की मौत हो जाती है, जिसके नाम दुर्गेश चौधरी बताया गया है। इसके साथ ही सुनील और ऋषभ नाम के घायल हैं। कार के टकराते ही तीनों चीखने लगते हैं।
बालकनी से नीचे गिर रहा था बच्चा, शख्स ने 5 सेकेंड में ऐसे बचाई जान, वीडियो देखकर हर कोई कर रहा तारीफ
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और पुलिस टीम
हादसे की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार लोगों को निकालने का काम शुरू किया गया। इस हादसे में 39 सल दुर्गेश चौधरी की मौत हो गई, तो वहीं क्षतिग्रस्त कार में फंसे अन्य दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया गया और अस्पताल पहुंचाया गया।