ब्रिटेन की एक हवाई कंपनी ने 21 वर्षीय लड़की को उसके कपड़ों की वजह से सफर करने पर नाराजगी व्यक्त की। खबरों के मुताबिक, विमान में चढ़ने के बाद महिला को सलीकेदार कपड़े नहीं पहनने पर धमकाया गया और उसे विमान से उतरने को कहा गया।
लड़की के कपड़े देख भड़की एयरलाइंस कंपनी, कहा- ठीक से कपड़े पहनों वरना फ्लाइट छोड़ो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ये पूरा मामला थॉमस कुक एयरलाइंस (Thomas Cook Airlines) कंपनी का है। सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, एमिली ओ'कोन्नोर नाम की महिला 2 मार्च को यूके के बर्मिघम एयरपोर्ट से टेनेरिफ आईलैंड जाने के लिए थॉमस कुक एयरलाइंस के विमान में चढ़ी थीं। इस दौरान विमान के क्रू सदस्यों ने उनसे कहा कि आपके कपड़े हिंसा की वजह बन सकते हैं।
एमिली ने कहा कि विमान का मैनेजर अपने चार अन्य सदस्यों के साथ उसके पास पहुंचे। उसे जैकेट पहनने को कहा और धमकी दी कि विमान से उतार दिया जाएगा। एमिली ने बताया कि एयरलाइंस स्टाफ ने कहा कि 'ठीक से कपड़े पहने नहीं तो फ्लाइट छोड़ दो'।
एमिली ने ट्विटर पर लिखा कि एयरलाइंस ने कहा कि मेरे कपड़े ठीक नहीं हैं जिसकी वजह से मैं एयरलाइंस में सफर नहीं कर सकती हूं। एमिली ने बताया कि मैंने अपने आसपास के यात्रियों से पूछा कि क्या मेरे कपड़े खराब दिख रहे हैं तो किसी ने जवाब नहीं दिया जिससे मुझे काफी शर्मिंदगी हुई। इसके बाद पास के ही किसी आदमी ने कहा कि क्या आप ऊपर जैकेट नहीं पहन सकतीं।
बता दें कि महिला ने क्रॉप टॉप और पैंट पहन रखी थी। एमिली ने कहा कि मेरे कपड़ों को लेकर हवाईअड्डे से ही मुझे चेतावनी दी जा रही थी और विमान में प्रवेश करने तक बार-बार टोका गया। क्रू सदस्यों ने मुझे खुद को पूरी तरह से ढकने को कहा।
Flying from Bham to Tenerife, Thomas Cook told me that they were going to remove me from the flight if I didn’t “cover up” as I was “causing offence” and was “inappropriate”. They had 4 flight staff around me to get my luggage to take me off the plane. pic.twitter.com/r28nvSYaoY