कनाडा (Canada) से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कनाडा के मारखम में बटनविले एयरपोर्ट के पास बीते मंगलवार को एक प्लेन क्रैश (plane crash) हो गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जैसे ही इस छोटे विमान ने रन-वे से उड़ान भरी तभी उसका संतुलन बिगड़ गया।
Video: रन-वे से उड़ान भरते ही हाईवे पर ट्रक और प्लेन आ गए आमने-सामने
कनाडा के टोरंटो एरिया में दो ट्रक ड्राइवर ने सीबीसी न्यूज को बताया कि इस बिजी हाईवे के बीच अचानक से क्रैश होता एक प्लेन हमारे सामने आ गया। एयरपोर्ट के रनवे से उड़ान भरते ही ये छोटा प्लेन सड़क की तरफ आ गया और गाड़ियों के पास से क्रैश होता झाड़ियों में घुस गया।
ट्रक ड्राइवर ने बताया कि मैं बहुत खुशनसीब हूं कि प्लेन से मुझे या मेरे ट्रक को कुछ नहीं हुआ। छोटा प्लेन मेरे बिलकुल पास से निकल गया। छोटा प्लेन सड़क से टकरा गया था और आगे की तरफ निकल गया। यहर पूरी घटना का वीडियो ट्रक के डैश कैम में कैद हो गया।
ट्रक चालक का नाम बिल चेन बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाईवे पर मैं काफी तेज रफ्तार में था, अचानक मेरे सामने ये छोटा प्लेन आ गया। मैंने इसे चकमा देने की कोशिश की लेकिन हादसा हो ही गया। मैं किसी भी तरह अपनी जान बचाना चाहता था, मैंने तुरंत ब्रेक लगा दिए और प्लेन आगे जाकर क्रैश हो गया।
चेन ने सीबीसी न्यूज को बताया कि मेरी छुट्टी थी। मैं परिवार में एक फंक्शन के लिए जा रहा था तभी मेरे सामने ये घटना हो गई। घटना की वीडियो फुटेज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। ट्विटर, फेसबुक और वाट्सऐप समेत अन्य अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर इस घटना का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है।
Dramatic video captures plane crash in #Markham that narrowly missed traffic https://t.co/yGli3exAd3 #Toronto pic.twitter.com/lQRSKAqQFe