'जैसे को तैसा' कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कुछ ऐसा ही हुआ है वॉशिंगटन में एक चोर के साथ। दरअसल, यहां एक चोर सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर दुकान में चोरी करने गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो उसी की गाड़ी चोरी हो गई थी।
2 of 5
चोर की गाड़ी हो गई चोरी
- फोटो : Social media
केनेविक पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है और बताया है कि यह अनोखी घटना रविवार सुबह छह बजे की है। मामला कुछ इस तरह शुरू हुआ कि गाड़ी के मालिक विलियम केली ने पुलिस को बताया कि उसकी पिकअप गाड़ी किसी ने चुरा ली। उसने चाबी गाड़ी के अंदर ही छोड़ दिया था।
3 of 5
चोर की गाड़ी हो गई चोरी
- फोटो : Pixabay
विलियम की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पुलिस यह देखकर चौंक गई कि जो शख्स अपनी गाड़ी चोरी की शिकायत कर रहा था, असल में वह एक दुकान में चोरी करने के लिए आया था।
4 of 5
चोर की गाड़ी हो गई चोरी
- फोटो : Social media
वीडियो फुटेज में साफ-साफ दिख रहा है कि गाड़ी चुराने वाले चोर ने गाड़ी के पीछे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और फिर वो गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस दौरान केली उसके पीछे भागता नजर आया। हालांकि अभी तक गाड़ी को तो बरामद नहीं किया जा सका है, लेकिन केली को चोरी के आरोप में जेल में जरूर बंद कर दिया गया है।
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
फेसबुक पर गाड़ी चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक शख्स ने लिखा है, 'मैंने इतनी जल्दी किसी के कर्मों का फल मिलते नहीं देखा है'। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 22 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि 80 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है।