फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गया था दुकान लूटने, वापस लौटा तो खुद की गाड़ी हो गई थी चोरी

Wed, 28 Aug 2019 10:27 AM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 28 Aug 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Thief car stolen while he robbed store in Washington
चोर की गाड़ी हो गई चोरी - फोटो : Pixabay/Social media

'जैसे को तैसा' कहावत तो आपने सुनी ही होगी। कुछ ऐसा ही हुआ है वॉशिंगटन में एक चोर के साथ। दरअसल, यहां एक चोर सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर दुकान में चोरी करने गया था, लेकिन जब वापस लौटा तो उसी की गाड़ी चोरी हो गई थी। 



Thief car stolen while he robbed store in Washington
चोर की गाड़ी हो गई चोरी - फोटो : Social media

केनेविक पुलिस डिपार्टमेंट ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया है और बताया है कि यह अनोखी घटना रविवार सुबह छह बजे की है। मामला कुछ इस तरह शुरू हुआ कि गाड़ी के मालिक विलियम केली ने पुलिस को बताया कि उसकी पिकअप गाड़ी किसी ने चुरा ली। उसने चाबी गाड़ी के अंदर ही छोड़ दिया था। 

Thief car stolen while he robbed store in Washington
चोर की गाड़ी हो गई चोरी - फोटो : Pixabay

विलियम की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस दौरान जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पुलिस यह देखकर चौंक गई कि जो शख्स अपनी गाड़ी चोरी की शिकायत कर रहा था, असल में वह एक दुकान में चोरी करने के लिए आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Thief car stolen while he robbed store in Washington
चोर की गाड़ी हो गई चोरी - फोटो : Social media

वीडियो फुटेज में साफ-साफ दिख रहा है कि गाड़ी चुराने वाले चोर ने गाड़ी के पीछे अपनी मोटरसाइकिल खड़ी की और फिर वो गाड़ी लेकर फरार हो गया। इस दौरान केली उसके पीछे भागता नजर आया। हालांकि अभी तक गाड़ी को तो बरामद नहीं किया जा सका है, लेकिन केली को चोरी के आरोप में जेल में जरूर बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
Thief car stolen while he robbed store in Washington
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

फेसबुक पर गाड़ी चोरी का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने तरह-तरह के कमेंट किए हैं। एक शख्स ने लिखा है, 'मैंने इतनी जल्दी किसी के कर्मों का फल मिलते नहीं देखा है'। बता दें कि इस वीडियो को अब तक 22 हजार बार देखा जा चुका है, जबकि 80 से ज्यादा लोगों ने इसे शेयर किया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed