लोकप्रिय और ट्रेंडिंग टॉपिक्स

विज्ञापन

Earth Tongue: वैज्ञानिकों ने खोज निकाली 'धरती की जीभ', क्या एलियन दुनिया से है इसका संबंध?

फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 06:32 PM IST
These Mysterious Earth Tongue Fungi Belong to an Entirely New Branch on The Tree of Life
1 of 5
Earth Tongue Fungi: धरती पर अनगिनत रहस्य हैं जिनसे अभी तक पर्दा नहीं उठ पाया है। वैज्ञानिक इन रहस्यों को जानने के लिए सालों से रिसर्च कर रहे हैं। अब वैज्ञानिकों ने धरती की जीभ की खोज की है। दरअसल कुछ अजीबगरीब जीवों ने 30 करोड़ साल पहले फंगस की प्रजातियों से अपने आपको अलग कर लिया था। यह भी एक तरह के फंगस ही हैं। हालांकि अब वैज्ञानिक इनके लिए अलग जेनेटिक ब्रांच बना रहे हैं।

वैज्ञानिकों की तरफ से इन जीवों को धरती की जीभ ( Earth Tongue Fungi) नाम दिया गया है। काले रंग के दिखने वाले यह छोटे जीव दूसरी दुनिया से आए हुए जीव लगते हैं और पृथ्वी पर विकसित हो रहे हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ अलबर्टा के माइकोलॉजिस्ट और फंगस पर शोध करने वाले एक्सपर्ट टोबी स्प्रिबिले इनके बारे में कई जानकारियां दी हैं। आइए धरती के जीभ के बारे में विस्तार से जानते हैं...
These Mysterious Earth Tongue Fungi Belong to an Entirely New Branch on The Tree of Life
2 of 5
विज्ञापन
टोबी स्प्रिबिले ने इसको फंगस की दुनिया का प्लैटीपस और एचिडना बताया है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर फंगस एल्गी या साइनोबैक्टीरिया के साथ रहते हैं और तब यह लाइचेन विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि यह सहजीवी हैं। 
विज्ञापन
These Mysterious Earth Tongue Fungi Belong to an Entirely New Branch on The Tree of Life
3 of 5
उन्होंने धरती की जीभ के बारे में कहा कि यह फंगस अलग पनपता है और अलग ही रहता है। ऑक्सीजन लेने के लिए अपना सिर उठाए रहता है। इस फंगस का शरीर और सिर काले रंग का होता है। इसके व्यवहार को देखकर वैज्ञानिक हैरान हो गए हैं। बिस्किट बीटल कीड़े के ऊपर पनपने वाला यह फंगस भी सहजीवी होता है। इस फंगस से कीड़ों को विटामिन मिलता है और कीड़ों के शरीर पर पनपता रहता है। 

Optical Illusion: आठ सेकेंड के अंदर तस्वीर में छिपे पक्षी को ढूंढ निकालिए, खोजने वाले को माना जाएगा जीनियस
These Mysterious Earth Tongue Fungi Belong to an Entirely New Branch on The Tree of Life
4 of 5
विज्ञापन
कुछ ऐसे एंडोफाइट्स हैं जो पौधों के ऊपर ही पूरी तरह से जीवन व्यतीत करते हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि फंगस अलग-अलग तरह से रहते हैं और इनमें जीनोम के अलावा कुछ भी कॉमन नहीं मिलता है। लेकिन धरती की जीभ कहे जाने वाला फंगस अलग तरह का है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इन फंगस को किसी ने भी पनपते हुए अभी तक नहीं देखा है। धरती पर यह कहां से आए हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
These Mysterious Earth Tongue Fungi Belong to an Entirely New Branch on The Tree of Life
5 of 5
विज्ञापन
वैज्ञानिकों ने दुनिया के 9 अलग-अलग देशों में पाए जाने फंगस की 30 प्रजातियों के जीनोम की जांच की है। फंगस की 600 प्रजातियों को पहले सात अलग-अलग क्लास में रखा गया है। लाइचिनोमाइसीटीस से इनका वंश चलता आ रहा है। इस फंगस को सबसे पुराना फंगस माना जा रहा है। पेनीसिलीन पैदा करने वाले फंगस भी इनमें शामिल हैं। यह नहीं पता चल पाया है कि यह अलग क्यों है? 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Election

फॉन्ट साइज चुनने की सुविधा केवल
एप पर उपलब्ध है

बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही
एप में पढ़ें

क्षमा करें यह सर्विस उपलब्ध नहीं है कृपया किसी और माध्यम से लॉगिन करने की कोशिश करें

Followed