दुनिया में घूमने का शौक रखने और विदेशों में बसने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। दुनिया में कई देश हैं जो वहां पर बसने के लिए लोगों को पैसा देते हैं। आपको सुनकर इस बात पर यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह बिल्कुल सच है। यहां की सरकारें लोगों को अपने देश में बुलाने के लिए कई तरह की सुविधाएं भी प्रदान करती हैं। यहां की सरकारें अपने देश के विकास के लिए ऐसा करती हैं। आईए जानते हैं उन देशों के बारे में जो अपने यहां बसने के लिए लोगों को पैसे देते हैं। कम से कम लोगों को वहां बसने के लिए 3000 से 10000 डॉलर तक मिलता है।
अजब-गजब: इन देशों में रहने पर मिलते हैं लाखों रुपये, ये सभी सुविधाएं मिलती हैं फ्री, जानिए इनके बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाईलैंड
अपने यहां बसने के लिए लोगों को पैसे देने वाले देशों में थाइलैंड का नाम भी शामिल है। एशिया में स्थित यह देश तेजी से विकास कर रहा है। थाईलैंड अपने देश में व्यापार और संस्कृति को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है। थाईलैंड की तरफ से अमेरिका और कनाडा के लोगों को यहां पर आकर बसने के लिए आमंत्रित किया है। यह देश दुनिया के दूसरे देशों से काफी सस्ता है। यहां पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सस्ते दामों पर मिलती हैं।
दक्षिण कोरिया
एशिया के इस खूबसूरत देश में तेजी से विकास हो रहा है। अगर अंग्रेजी अच्छे से जानते हैं, तो आपको यहां पर आसानी से नौकरी मिल सकती है। इस देश में बसने का बेहतर मौका है। यहां अच्छी शिक्षा के साथ ही रहने के लिए अच्छा माहौल है। आप यहां पर वर्किंग वीजा पर जा सकते हैं।
वियतनाम
एशिया में स्थित देश वियतनाम भी धीरे-धीरे विकास की तरफ बढ़ रहा है। वियतनाम की अर्थव्यवस्था में काफी वृद्धि हुई है। यह देश अपने यहां व्यापार को बढ़ाना चाहता है। यहां पर रहना दूसरे देशों से सस्ता है। यहां पर आसानी से नौकरी मिल सकती है। इस खूबसूरत देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं आसानी से मिल जाती हैं।
अलास्का
अमेरिका का अलास्का शहर भी आपके शिफ्ट होने के लिए अच्छा विकल्प है। बीते कुछ सालों में यहां पर बसने वाले लोगों की तादाद बढ़ी है। अमेरिकी सरकार की कोशिश है कि यहां रहने वाले लोगों की संख्या बढ़े जिससे यहां का विकास हो। यहां पर बसने पर सरकार की तरफ से 2000 डॉलर दिए जाते हैं। यहां पर घर भी काफी सस्ता मिलता है।