Blue Moon 2024: 19 अगस्त 2024 यानी रक्षा बंधन का दिन खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वालों के लिए बेहद खास था। सोमवार की रात को साल का पहला सुपर मून दिखाई दिया। यह ब्लू सुपरमून था। सुपर मून और ब्लू मून जब एक साथ होते हैं तो उसे स्टर्जन सुपरमून कहा जाता है। यह सुपरमून आधी रात को सबसे बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई दिया। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के मुताबिक, इस दुर्लभ ब्लू सुपरमून को अगले तीन दिनों तक यानी बुधवार तक देखा जा सकता है। आज हम आपको अपनी इस खबर में ब्लू मून के बारे में बताते हैं।
Blue Moon 2024: जानिए क्या होता है सुपर ब्लू मून, रक्षाबंधन के दिन आसमान में दिखा दुर्लभ नजारा
जब पृथ्वी के सबसे नजदीक चांद होता है, उस दिन पूर्णिमा भी होती है, जिसे सुपरमून कहते हैं। इस दिन सामान्य चांद की तुलना में चंद्रमा करीब 14 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला नजर आता है। वैज्ञानिक रिचर्ड नोल ने साल 1979 में सबसे पहले सुपरमून शब्द का इस्तेमाल किया था। आमतौर पर एक साल में तीन या चार बार सुपरमून नजर आता है।
ब्लू मून क्या होता है?
दरअसल, ब्लू मून नीले रंग का नहीं होता है, बल्कि सामान्य चांद की तरह ही इसका रंग होता है। दो तरह के ब्लू मून होते हैं। पहला मौसमी और दूसरा मासिक। एक ही मौसम में चार पूर्णिमा पड़ती है, तो ब्लू मून नजर आता है। तीसरी पूर्णिमा को ब्लू कहते हैं। एक ही महीने में दो पूर्णिमा पड़ती है, तो महीने के दूसरे फुल मून को ब्लू मून कहते हैं।
रक्षा बंधन यानी 19 अगस्त को मौसमी ब्लू मून देखा गया। एक ही महीने में जब दूसरी बार सुपर मून होता है, तो सुपर ब्लू मून कहा जाता है, जो दुर्लभ घटना है। इसके पहले साल 2018 में सुपर ब्लू मून नजर आया था। नासा का कहना है कि मौसमी ब्लू मून हर दो से तीन साल में एक बार दिखता है। सुपर मून और ब्लू मून साथ दिखाई देना दुर्लभ घटना है।
Sunita Williams: अंतरिक्ष में सुनीता विलियम्स को हो रही है ये बड़ी परेशानी, जानिए कब तक हो सकती है वापसी
Ajab Gajab: मिला सैकड़ों साल पहले डूबे समुद्री डाकुओं का जहाज, खजाना और दुर्लभ कलाकृतियां देख विशेषज्ञ हैरान
कब नजर आएगा सुपरमून?
अब अगला सुपरमून सितंबर में दिखेगा। 17 सितंबर के दिन हार्वेस्ट मून दिखाई देगा। इसके बाद अक्टूबर महीने में 17 तारीख को हटंर्स सुपरमून दिखएगा। साल 2024 का आखिरी सुपरमून 15 नवंबर को दिखेगा।