फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

9 साल से जिस महिला को अपनी पत्नी समझ रहा था शख्स, जब सामने आई सच्चाई तो खिसक गई पैरों तले जमीन

Mon, 11 Feb 2019 01:18 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 11 Feb 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
Strange story man found a secret of his wife after 9 years of marriage
USA Marriage - फोटो : Social media

कुछ समय पहले अमेरिका में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था। यहां एक शख्स के साथ ऐसी घटना घटी थी कि वो जिंदगी भर उसे नहीं भूल पाएगा। दरअसल, वो शख्स पिछले 9 साल से जिस महिला को अपनी पत्नी समझ रहा था, लेकिन जब उसकी सच्चाई सामने आई तो वो बेहद हैरान रह गया। 

Strange story man found a secret of his wife after 9 years of marriage
Demo pic

यह कहानी मिसौरी के रहने वाले केन चैरी नामक शख्स और सुजैन बोजिच नामक महिला की है। उनकी मुलाकात साल 2004 में एक दोस्त के जरिए हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे और करीब 1 साल के बाद यानी 2005 में उन्होंने 'शादी' कर ली। 

Strange story man found a secret of his wife after 9 years of marriage
divorce

केन चैरी और सुजैन बोजिच का रिश्ता करीब 9 साल तक चला और उसके बाद साल 2014 में उन्होंने एक दूसरे से अलग रहने का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने डिवोर्स (तलाक) फाइल कर दिया। इसी बीच केन चैरी की ओर से नियुक्त वकील ने सुजैन के बारे में कुछ ऐसा पता लगाया, जिसे सुनकर केन के पैरों तले ही जमीन खिसक गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Strange story man found a secret of his wife after 9 years of marriage
relationship

केन के वकील के मुताबिक, सुजैन पहले से ही शादीशुदा थी और केन उसका पांचवां पति था। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सुजैन ने अपने चौथे पति को तलाक ही नहीं दिया था और केन से 'शादी' कर ली थी। वकील ने चेरी को बताया कि इस वजह से वो सुजैन को तलाक नहीं दे सकता है, क्योंकि कानूनी रूप से वो उसका पति है ही नहीं। 

विज्ञापन
Strange story man found a secret of his wife after 9 years of marriage
Demo pic

अपने वकील की बात सुनकर केन एकदम हैरान हो गया। पिछले 9 साल से जिसे वो अपनी पत्नी समझ रहा था, असल में उसकी पत्नी थी ही नहीं, कानूनी रूप से तो वो किसी और की पत्नी थी। हालांकि बाद में जज ने उन्हें तलाक देने के बजाए अलग होने का एक सहमति पत्र दे दिया, जिसपर दोनों के साइन लिए गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed