न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज हार के साथ भारतीय टीम पाकिस्तान के लगातार 11 सीरीज में अजेय रहने के रिकॉर्ड की बराबरी करने से चूक गई। पिछली 10 टी-20 सीरीज में अजेय रही भारतीय टीम के पास न्यूजीलैंड को मात देकर लगातार 11 टी-20 सीरीज में न हारने के कीर्तिमान की बराबरी करने का मौका था।
भारत ने पिछली टी-20 सीरीज 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ गंवाई थी। पाकिस्तान के अजेय रथ को हाल ही में दक्षिण अफ्रीका ने रोका। जबकि भारत के दस सीरीज में अजेय रहने के रिकॉर्ड को न्यूजीलैंड ने थाम दिया। भारत की जीत का सिलसिला 2017 में श्रीलंका के खिलाफ शुरू हुआ था, जो अभी तक जारी था। इस दौरान भारत ने दो बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज ड्रॉ भी खेली।
रोहित की कप्तानी में पहली बार सीरीज हारे
कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम पहली बार कोई सीरीज हारी है। रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया ने अब तक तीन वन-डे और पांच टी-20 सीरीज खेलीं। इनमें से उसकी यह पहली हार है।
4 of 6
रोहित शर्मा और विराट कोहली
हैमिल्टन टी-20 जीतते ही रोहित नियमित कप्तान विराट कोहली को पछाड़ सकते थे। इस हार के बाद अब रोहित शर्मा के खाते में 14 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में 12 जीत हो गई। वहीं, विराट कोहली को जीत प्रतिशत रोहित से कम है। उन्होंने भी अपनी कप्तानी में 12 बार टीम को जीत दिलाई, लेकिन इसके लिए उन्हें 20 अंतरराष्ट्रीय मैच लगे।
रोहित को भारत का दूसरा सबसे सफल टी-20 कप्तान बनने के लिए अपनी अगुवाई में एक जीत की और दरकार है। वहीं, भारत के सबसे सफल टी-20 कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 72 अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबलों में भारत को 41 बार जीत दिलाई।