Solar Eclipse 2024: चंद्र ग्रहण के बाद अब 8 अप्रैल को सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग, कनाडा, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में नजर आएगा। हालांकि, यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। सूर्य हमारे सबसे नजदीक का सितारा है, जो अपने स्थान पर स्थित है और धरती सूर्य का चक्कर लगाती है।
Solar Eclipse 2024: ग्रहण के दौरान सूर्य पर होंगे विस्फोट, जानिए 8 अप्रैल को अंतरिक्ष में क्या होगा खास
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई दी थीं। 20 अप्रैल 2023 को नजर आए ग्रहण के दौरान भी सूर्य की यह विशेषताएं नजर आई थीं। हालांकि, 8 अप्रैल को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण 2023 से काफी अलग होगा, क्योंकि इस दौरान सूर्य अपने 11 साल के चक्र की गतिविधि के चरम पर है। इसे सोलर मैक्सिमम के नाम से जानते हैं। ग्रहण के दौरान विशाल प्लाज्मा नजर आएंगे। आइए बताते हैं इन गतिविधियों के बारे में...
सूर्य से निकलती है खास चीज
सूर्य में एक खास घटना होती है, जिसे कोरोनल मास इजेक्शन (CME) के नामे से जानते हैं। कोलोराडो के बोल्डर में राष्ट्रीय सौर वेधशाला के सौर भौतिक विज्ञानी रायन फ्रेंच का कहना है कि कोरोनल मास इजेक्शन सूर्य के कोरोना से चुंबकीय क्षेत्र और प्लाज्मा द्रव्यमान का एक विशाल उत्सर्जन है।
NASA: अंतरिक्ष में ऐसे जीवन खोजेगा नासा, नई रिसर्च में हुआ खुलासा, इस चंद्रमा पर हैं एलियंस?
उन्होंने बताया कि यह बहुत तेजी से निकलता है, लेकिन देखने पर स्थिर लगता है। चंद्रमा की छाया को उत्तरी अमेरिका को पार करने में 100 मिनट का समय लगेगा। इसलिए अगर कोरोनल मास इजेक्शन निकलता है तो इसे देखा जा सकता है।
Viral Video: दिल्ली मेट्रो में चोर की हुई जमकर धुनाई, शख्स ने जड़े थप्पड़ पर थप्पड़, वीडियो वायरल
ज्वाला भी निकलती हैं
सूर्य से निकलने वाले सोलर फ्लेयर को सौर ज्वालाओं के नाम से जानते हैं। सूर्य की सतह पर सौर ज्वालाएं रेडियो तरंगो, दृश्य प्रकाश, एक्स-रे और गामा किरणों के शक्तिशाली विस्फोट हैं, जो प्रकाश की गति से यात्रा करते हैं। धरती तक यह सिर्फ आठ मिनट में पहुंच जाती हैं। फ्रेंच ने बताया कि ज्वाला सीएमई से अलग है। यह सूर्य के वायुमंडल में काफी नीचे होता है, लेकिन सूर्य ग्रहण के समय चंद्रमा के किनारे के करीब नजर आएगा।