दुनिया में आज भी कई ऐसी रहस्यमयी चीजें मौजूद हैं, जिनके बारे में आज तक किसी को भी नहीं पता चला। कुछ ऐसी ही रहस्यमयी चीजें हम आपके सामने लेकर आए हैं, जिन्हें देखकर वैज्ञानिक भी हैरान हैं। ये सारी चीजें लाखों साल पहले की बताई जा रही हैं।
खुदाई के दौरान मिली इन रहस्यमयी चीजों को देखकर वैज्ञानिक भी हैं हैरान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के रहने वाले एक व्यक्ति को कहीं से एक रहस्यमयी चट्टान मिली थी। इस चट्टान में इलेक्ट्रिक प्लग जैसी आकृति दिखाई देती है। हैरानी की बात तो ये है कि वैज्ञानिकों ने जब इस चट्टान की जांच की तो पाया कि यह चट्टान लाखों साल पुरानी है। इसके बाद वैज्ञानिकों ने उस व्यक्ति से उस जगह के बारे में पूछा, जहां से उसे ये रहस्यमयी चट्टान मिली थी, लेकिन उसने जगह के बारे में खुलासा करने से इनकार कर दिया।
साल 1936 में एक पति-पत्नी लंदन के एक मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पर घूमने गए थे, जहां उन्हें एक छोटे से चट्टान में फंसा हुआ एक हथौड़ा दिखाई दिया। उसके बाद वो उसे उठाकर अपने घर ले आए। बाद में जब उस चट्टान और हथौड़े की जांच की गई तो पता चला कि वो हथौड़ा एक लाख साल पुराना था। उस हथौड़े का हैंडल लकड़ी का बना हुआ था, जो पूरी तरह से कोयला बन चुका था, लेकिन हथौड़ा बिल्कुल सही सलामत था।
मंगोलिया में कई साल पहले खुदाई के दौरान एक प्राचीन ममी मिली थी। पहले तो वो ममी दिखने में बाकी ममियों की तरह ही लगी, लेकिन वैज्ञानिकों ने जब उस ममी के पैरों पर ध्यान दिया, तो वो हैरत में पड़ गए। उस ममी के पैरों में आधुनिक जमाने के जूते थे, जो दिखने में Adidas के जूतों की तरह लग रहे थे। ये अभी तक रहस्य ही बना हुआ है कि उस ममी के पैरों में आधुनिक जमाने के जूते कैसे आए?
साल 2015 में ऑस्ट्रिया में खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों के हाथ एक ऐसी चीज लगी, जिसने सभी को आश्चर्य में डाल दिया। दरअसल, खुदाई के दौरान वैज्ञानिकों को एक सेलफोन जैसी चीज मिली थी। यह सेलफोन चमड़े से बनाया गया था। हैरानी की बात तो ये है कि कार्बन डेटिंग से जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि यह सेलफोन करीब 1300 साल पुराना है, जबकि सेलफोन का आविष्कार तो 80 के दशक में हुआ था। कई लोग इसे प्राचीन जमाने का सेलफोन भी कहते हैं, तो वहीं इसे एलियन का मोबाइल भी कहते हैं। हालांकि यह सेलफोन अभी तक वैज्ञानिकों के लिए रहस्य ही बना हुआ है।