बेटी की मेहंदी में अनंत सिंह की पत्नी ने लूटी महफिल, बाॅलीवुड गाने पर करती दिखीं डांस स्टेप, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी के समारोह के वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब इस बीच नीलम देवी बेटी की मेहंदी की रस्म के दौरान डांस करती नजर आईं। इस डांस का वीडियो वायरल हो रहा है।
विस्तार
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी की शादी की देशभर में चर्चा हो रही है। शादी के अलग-अलग समरोह की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहे हैं। इस बीच अनंत सिंह की पत्नी और पूर्व विधायक नीलम देवी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में नीलम देवी बेटी की मेहंदी की रस्म के दौरान डांस करती दिख रही हैं। बेटी की शादी की खुशी उनके चेहरे और अंदाज में साफ झलक रही है।
शिवांगी सिंह की शादी 25 नवंबर को होनी है। इससे पहले मंगलवार रात नदवां स्थित अनंत सिंह के पैतृक गांव में मेहंदी और संगीत का कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस समारोह में परिवार के सदस्यों के अलावा रिश्तेदार और मेहमान भी शामिल हुए।
मेहंदी लगा के रखना गाने पर किए डांस स्टेप्स
मेहंदी समारोह में शाहरुख खान और काजोल की फिल्म के मशहूर गाने मेहंदी लगा के रखना पर कलाकारों की प्रस्तुति हो रही थी। इस दौरान नीलम देवी भी गाने की धुन पर झूमती दिखीं। वह बैठे-बैठे ही हाथों और शरीर से डांस के स्टेप्स करती नजर आईं। नीलम देवी वे बैठे-बैठे ही गीत की धुन पर हाथों और शरीर से मूवमेंट करती दिखीं। काजोल की तरह ही उन्होंने स्टेप्स किए। इसके अलावा उन्होंने बस एक को कुंवारा रखना गाने पर ठुमके लगाए।
शादी में बुलडोजर पर चढ़ीं लड़कियां और भोजपुरी गाने पर लगाने लगीं ठुमके, वीडियो देखकर लोगों के उड़े होश
बेटी की मेहंदी में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने लूटी महफिल बेटी शिवांगी की शादी की खुशी नीलम देवी के चेहरे पर साफ झलक रही है https://t.co/S1EswrNqiQ
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) November 25, 2026
क्या होता है बीवर मून? आसमान में दिखा अद्भुत नजारा, सोशल मीडिया पर खूबसूरत तस्वीरें हो रही हैं वायरल
उनके इस अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होरहा है। नीलम देवी पूर्व विधायक भी हैं। बेटी की शादी के मौके पर उनकी खुशी दिख रही है और खुशनुमा अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल है।
बेटी शिवांगी सिंह की शादी से जुड़े समारोह में मां और पूर्व विधायक नीलम देवी ने भी किया डांस https://t.co/2rBWzYJ35Q
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) November 25, 2026
पाकिस्तान में खेती करना काफी महंगा, हिंदू युवक ने बताई किसानों की परेशानी, खाद-बीज के दाम सुनकर लोग हैरान
25 नवंबर को है शादी
अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी की शादी 25 नवंबर को ऋषिकेश कुमार से होने वाली हैं। ऋषिकेश मूल रूप से पटना के बिहटा के रहने वाले हैं। शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसे कार्यक्रमों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
