फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'जेल में योग करवाने से समलैंगिक हो सकते हैं कैदी', इस महिला नेता का अजीबोगरीब दावा

Wed, 10 Apr 2019 06:56 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 10 Apr 2019 06:56 PM IST
विज्ञापन
Russian MP Yelena Mizulina claims Yoga makes men gay
रूस में योग करते लोग - फोटो : Social media

योग आज दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। इसके फायदों को देखते हुए अब अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भी मनाया जाने लगा है, लेकिन एक महिला नेता ने योग को लेकर अजीबोगरीब दावा किया है। उसका कहना है कि जेल में योग करवाने से कैदियों के समलैंगिक होने का खतरा रहता है। इसके अलावा योग से कैदियों में झगड़ने की प्रवृत्ति भी बढ़ सकती है। 

Russian MP Yelena Mizulina claims Yoga makes men gay
येलेना मिजुलीना - फोटो : Social media

दरअसल, पिछले साल मॉस्को की कुछ जेलों में कैदियों के लिए योग शुरू किया गया था। इसी को लेकर रूस की महिला सांसद येलेना मिजुलीना ने यह अजीबोगरीब दावा किया था। उन्होंने इसकी शिकायत महाभियोजक (प्रॉसिक्यूटर जनरल) से भी कर दी थी, जिसके बाद जेलों में योग को बंद कर दिया गया था।  

Russian MP Yelena Mizulina claims Yoga makes men gay
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : File photo

हालांकि जेल के अफसरों ने उस समय योग की खूब तारीफ की थी, क्योंकि उनके नजरिए से जेल में योग कराने से कैदियों पर इसके काफी सकरात्मक परिणाम मिले थे। इसी को देखते हुए अब एक फिर से जेलों में योग को शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Russian MP Yelena Mizulina claims Yoga makes men gay
योग - फोटो : Social media

रूस के एक अखबार के मुताबिक, धर्मशास्त्र के प्रोफेसर अलेक्जेंडर ड्वोर्किन ने योग का सुझाव देते हुए एक दस्तावेज लिखा है कि कुछ योग व्यायाम कैदियों के बीच यौन इच्छा में बढ़ोतरी के परिणामस्वरूप समलैंगिक संबंधों को जन्म दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Russian MP Yelena Mizulina claims Yoga makes men gay
योग - फोटो : Social media

महिला सांसद येलेना मिजुलीना ने अलेक्जेंडर ड्वोर्किन के दस्तावेज का हवाला देकर जेलों में योग क्लासेस बंद करने की बात कही थी। बता दें कि येलेना रूस की राजनीति में एक विवादास्पद चेहरा हैं और वो रूढ़िवादी भी हैं।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed