फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब्रिस्तान में मिली ढाई हजार साल पुरानी ममी और पौराणिक वस्तुएं, खोज का किया लाइव प्रसारण

Wed, 10 Apr 2019 06:17 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Wed, 10 Apr 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
thousands of years old Egyptian sarcophagus mummy in gold found in opened on live Discovery channel
- फोटो : aawsat.com

मिस्र की राजधानी कायरो (Cairo) से 165 मील दूर अल घोरिफा में एक कब्रिस्तान से ढाई हजार साल पुरानी ममी और कई पौराणिक वस्तुएं मिली हैं। पुरातत्वविदों ने इसके बारे में दावा किया है कि ये तीन हजार साल पुरानी है।

thousands of years old Egyptian sarcophagus mummy in gold found in opened on live Discovery channel
- फोटो : millenniumpost.in

इस साइट को खोजने वाले अन्वेषण जॉस गेट्स और प्रसिद्ध पुरातत्वविद् जाहि हवास ने इस क्रबिस्तान की खोज का लाइव प्रसारण डिस्कवरी चैनल में किया। इस प्रोग्राम का नाम 'एक्सपीडिशन अननोन:  इजिप्ट लाइव' था।

thousands of years old Egyptian sarcophagus mummy in gold found in opened on live Discovery channel
- फोटो : You Tube

सोने में लिपटी ममी : इस प्रसारण में एक पत्थर के ताबूत को खोलते हुए दिखाया गया है। इस ताबूत में सोने की पट्टियों में लिपटी ममी पाई गई हैं। पुरातत्वविद् का मानना है कि यह ममी किसी उच्च कोटि के पुजारी की है। यह ममी ऊपर से लेकर नीचे तक सोने की पट्टियों में लिपटी हुई पाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
thousands of years old Egyptian sarcophagus mummy in gold found in opened on live Discovery channel
- फोटो : thesun.co.uk

इसके अलावा ताबूत में कई अन्य पौराणिक वस्तुएं भी पाई गई हैं। इसके साथ दो और ममी मिली हैं। यह ममी 2500 साल पुराने एक पारिवारिक मकबरे में मिली हैं, जिसे एक परिवार का आखिरी आरामगाह बताया जा रहा है। इस मकबरे में कई पौराणिक मिस्र की वस्तुएं जैसे बोर्ड गेम, कुत्तों की हड्डियां और चार कांच की बोतलें पाई गई हैं। इन बोतलों में ममी के अंग संभाल कर रखे गए हैं। 

विज्ञापन
thousands of years old Egyptian sarcophagus mummy in gold found in opened on live Discovery channel
- फोटो : english.ahram.org.eg

दूसरी और तीसरी ममी के ताबूतों में लिखी जानकारी के मुताबिक, यह ममी मिस्र के पौराणिक भगवान के मंदिर में गायक की थी। इस खुदाई के दौरान मिस्र के एक और पुजारी का सिर भी मिला जिसे संरक्षित करके रखा गया था। गेट्स ने लाइव प्रसारण में कहा कि इतनी पुरानी ममी बहुत कम ही मिलती हैं। यह हमारे लिए उपलब्धि है कि हम दर्शकों तक रीयल टाइम में ममी की खोज दिखा पाए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed