फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अजब गजब: इस बंकर पर नहीं होगा परमाणु हमले का भी असर, जानिए इसके बारे में

Sun, 27 Feb 2022 04:59 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राजेश मिश्रा Updated Sun, 27 Feb 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
Russia Ukraine War Know About Bunker Which Will Not Get Affected by Nuclear Attack
इस बंकर में नहीं होगा परमाणु हमले का भी असर- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

पूरी दुनिया की नजर इन दिनों रूस और यूक्रेन के युद्ध पर है। अमेरिका, भारत जैसे बड़े देश इस युद्ध पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। इसी बीच ये भी अटकलें लगाई जा रही हैं कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमला भी कर सकता है। हालांकि, रूस के पास परमाणु बम के अलावा ऐसे बम भी हैं जो पूरे यूक्रेन को तबाह कर सकते हैं। इस युद्ध में इंसानों की जान तो जा ही रही है, साथ ही साथ इमारतों को भी काफी नुकसान हो रहा है। ऐसे में कुछ लोग इस आपदा को अवसर में बदलने का मौका खोज रहे हैं। इसके लिए कुछ लोग अपने बंकरों को बेच रहे हैं। उनका दावा है कि ये बंकर युद्ध में हर हमले से इंसान को बचा सकते हैं। लोग तो दावा ये भी कर रहे हैं कि इन बंकरों पर परमाणु बम का भी कोई असर नहीं होगा। सबसे हैरानी की बात है कि इन बंकरों को लेने के लिए लोग भी अपनी रुचि दिखा रहे हैं। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला.......

Russia Ukraine War Know About Bunker Which Will Not Get Affected by Nuclear Attack
इस बंकर में नहीं होगा परमाणु हमले का भी असर- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

दरअसल, अमेरिका के मोंटाना में एक बंकर बेचने के लिए लोगों के बीच लाया गया है। बाहर से बेहद साधारण दिखने वाले इस बंकर के अंदर सारी जरूरत की चीजें मौजूद हैं। ये बंकर आलीशान घरों को भी फेल कर देता है। बाजार में इस बंकर की कीमत 12 करोड़ रुपये लगाई गई है। ऐसा दावा भी किया जाता है कि इस बंकर के ऊपर यदि परमाणु बम भी गिरा दिया जाएगा तो कोई असर नहीं होगा।

Russia Ukraine War Know About Bunker Which Will Not Get Affected by Nuclear Attack
इस बंकर में नहीं होगा परमाणु हमले का भी असर- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अगर इस बंकर के अंदर की बात करें तो एक बेहतरीन किचन है। इसके साथ ही एक ऐसा कमरा भी है जो युद्ध के दौरान रहने वालों को पूरी तरह से सुरक्षित रखेगा। हालांकि, इस बंकर में एक भी खिड़की नहीं है। ऐसे में आप बाहरी दुनिया से पूरी तरह से कट जाते हैं। इस बंकर में एक हाॅल भी है। इस बंकर को चार भागों में बनाया गया है जिसके हर भाग में एक कमरा और एक किचन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Russia Ukraine War Know About Bunker Which Will Not Get Affected by Nuclear Attack
इस बंकर में नहीं होगा परमाणु हमले का भी असर- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस बंकर को देखने के बाद लोग सवाल कर रहे हैं कि इसमें गर्मी भी लगती होगी। दरअसल, इस बंकर को ऐसे बनाया गया है जिसका तापमान हमेशा 10 से 12 डिग्री सेल्सियस  रहता है। इस बंकर में एसी, वेंटिलेशन और हीटिंग की भी व्यवस्था है। 

विज्ञापन
Russia Ukraine War Know About Bunker Which Will Not Get Affected by Nuclear Attack
इस बंकर में नहीं होगा परमाणु हमले का भी असर- प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

इस बंकर की एक और खास बात है कि इसके अंदर एक बेसमेंट भी दिया गया है। जहां आप अपना खाना भी स्टोर कर सकते हैं। अब जिस तरह दुनिया में तीसरे युद्ध की आहट सुनाई दे रही है तो ऐसे बंकर लोगों की पसंद बन रहे हैं जो परमाणु हमले से भी लोगों की रक्षा कर सकें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed