{"_id":"5e216bc08ebc3e4add5fdd4f","slug":"recycling-plastic-waste-and-turns-it-into-wood-creating-furniture-and-building-block","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के कचरे को रीसाइकिल कर लकड़ी बना रहा है ये देश, फर्नीचर से लेकर इमारत में होगा इस्तेमाल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
प्लास्टिक के कचरे को रीसाइकिल कर लकड़ी बना रहा है ये देश, फर्नीचर से लेकर इमारत में होगा इस्तेमाल
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कचरे के प्रबंधन की चुनौती एक ऐसी व्यापक समस्या बन गई है, जिससे दुनिया के कई देश परेशान हैं। इसके रीसाइकिल के लिए हर जगह नए से नए तकनीक को इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इसी दौरान कनाडा की एक कंपनी ने प्लास्टिक कचरे के रीसाइकिल का एक बहुत ही बढ़िया विकल्प तैयार किया है। यह कंपनी प्लास्टिक के कचरे को रीसाइकिल कर लकड़ी का रूप दे रही है।
2 of 5
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
कनाडा के नोवा स्कॉटिया प्रांत के हॉलीफैक्स में कुल 80 फीसदी प्लास्टिक कचरे को केवल इसी एक कंपनी के द्वारा रीसाइकिल किया जा रहा है। गुडवुड नामक यह कंपनी प्लास्टिक के कचरे को लकड़ी जैसा रूप दे रही है, जिसका इस्तेमाल बिल्डिंग ब्लॉक बनाने में किया जा रहा है। लकड़ी के तरह ही इन ब्लॉक में भी ड्रिल किया जा सकता है और उनमें कील ठोकी जा सकती है।
3 of 5
प्लास्टिक कचरा
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीफैक्स के प्रांतीय विधायक कंपनी के इस प्रयास से काफी खुश हैं और वे इसे दोहरी सफलता मान रहे हैं। प्लास्टिक कचरे के निपटान के साथ-साथ लकड़ी का विकल्प मिलने से पेड़ों की कटाई पर भी रोक लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
पीछले साल दिसंबर में ही इस कंपनी ने अपना नाम गुडवुड रखा है। इस कंपनी ने सोबे ग्रॉसरी स्टोर के साथ मिलकर एक ऐसा पार्किंग एरिया तैयार किया था, जो पूरी तरह से प्लास्टिक के कचरे से बना हुआ था। कंपनी के पास आने वाला अधिकतर कचरा प्लास्टिक की थैलियों के रूप में आता है। इसके अलावा यह कंपनी प्लास्टिक के जार व पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को भी रीसाइकिल करती है।
विज्ञापन
5 of 5
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन
- फोटो : सोशल मीडिया
गुडवुड कंपनी के उपाध्यक्ष माइक चैसी के मुताबिक उनके बनाए उत्पाद से पार्क की बेंच से लेकर पिकनिक टेबल तक तैयार किए जा सकते हैं। कंपनी इस प्रयास में है कि वह अपने बिजनेस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी फैलाए। माइक चैसी बताते हैं कि प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हमें ऐसे तरीके तलाशने हैं, जिससे यह कचरा संसाधन बन जाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।