फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्लास्टिक के कचरे को रीसाइकिल कर लकड़ी बना रहा है ये देश, फर्नीचर से लेकर इमारत में होगा इस्तेमाल

Fri, 17 Jan 2020 02:28 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Fri, 17 Jan 2020 02:28 PM IST
विज्ञापन
recycling plastic waste and turns it into wood creating furniture and building block
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन - फोटो : सोशल मीडिया

कचरे के प्रबंधन की चुनौती एक ऐसी व्यापक समस्या बन गई है, जिससे दुनिया के कई देश परेशान हैं। इसके रीसाइकिल के लिए हर जगह नए से नए तकनीक को इस्तेमाल में लाया जा रहा है। इसी दौरान कनाडा की एक कंपनी ने प्लास्टिक कचरे के रीसाइकिल का एक बहुत ही बढ़िया विकल्प तैयार किया है। यह कंपनी प्लास्टिक के कचरे को रीसाइकिल कर लकड़ी का रूप दे रही है।

recycling plastic waste and turns it into wood creating furniture and building block
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन - फोटो : सोशल मीडिया

कनाडा के नोवा स्कॉटिया प्रांत के हॉलीफैक्स में कुल 80 फीसदी प्लास्टिक कचरे को केवल इसी एक कंपनी के द्वारा रीसाइकिल किया जा रहा है। गुडवुड नामक यह कंपनी प्लास्टिक के कचरे को लकड़ी जैसा रूप दे रही है, जिसका इस्तेमाल बिल्डिंग ब्लॉक बनाने में किया जा रहा है। लकड़ी के तरह ही इन ब्लॉक में भी ड्रिल किया जा सकता है और उनमें कील ठोकी जा सकती है।

recycling plastic waste and turns it into wood creating furniture and building block
प्लास्टिक कचरा - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीफैक्स के प्रांतीय विधायक कंपनी के इस प्रयास से काफी खुश हैं और वे इसे दोहरी सफलता मान रहे हैं। प्लास्टिक कचरे के निपटान के साथ-साथ लकड़ी का विकल्प मिलने से पेड़ों की कटाई पर भी रोक लग जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
recycling plastic waste and turns it into wood creating furniture and building block
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन - फोटो : सोशल मीडिया

पीछले साल दिसंबर में ही इस कंपनी ने अपना नाम गुडवुड रखा है। इस कंपनी ने सोबे ग्रॉसरी स्टोर के साथ मिलकर एक ऐसा पार्किंग एरिया तैयार किया था, जो पूरी तरह से प्लास्टिक के कचरे से बना हुआ था। कंपनी के पास आने वाला अधिकतर कचरा प्लास्टिक की थैलियों के रूप में आता है। इसके अलावा यह कंपनी प्लास्टिक के जार व पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को भी रीसाइकिल करती है।

विज्ञापन
recycling plastic waste and turns it into wood creating furniture and building block
प्लास्टिक कचरा प्रबंधन - फोटो : सोशल मीडिया

गुडवुड कंपनी के उपाध्यक्ष माइक चैसी के मुताबिक उनके बनाए उत्पाद से पार्क की बेंच से लेकर पिकनिक टेबल तक तैयार किए जा सकते हैं। कंपनी इस प्रयास में है कि वह अपने बिजनेस मॉडल को अन्य क्षेत्रों में भी फैलाए। माइक चैसी बताते हैं कि प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह खत्म नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हमें ऐसे तरीके तलाशने हैं, जिससे यह कचरा संसाधन बन जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed