फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

National Road Safety Week को लेकर Toyota का जागरूकता अभियान, जान है तो जहान है

Fri, 17 Jan 2020 01:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 17 Jan 2020 01:52 PM IST
विज्ञापन
National Road Safety Week 2020 national road safety week theme 2020 Noida toyota dealership campaign
National Road Safety Week 2020 - फोटो : Amar Ujala
National Road Safety Week (राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह) इस साल 11 से 20 जनवरी तक मनाया जा रहा है। इस साल इसका थीम "Bringing Change through Youth" यानी युवाओं के जरिये बदलाव रखा गया है। देश में हर साल सड़क दुर्घटनाओं में लगभग डेढ़ लाख लोग अपनी जान गंवा देते हैं और कई लोग अपंग हो जाते हैं। सड़क दुर्घटनाएं आर्थिक तंगी और इससे पीड़ित लोगों के परिवारों को भावनात्मक रूप से तकलीफ पहुंचाने का कारण बनती हैं। हर साल सभी हितधारक सड़कों पर सुरक्षा के बारे में गंभीरता को बढ़ावा देने के लिए गतिविधियों को अपनाते हैं।
National Road Safety Week 2020 national road safety week theme 2020 Noida toyota dealership campaign
National Road Safety Week 2020 - फोटो : Amar Ujala
लेकिन सड़क दुर्घटनाओं की बड़ी वजह क्या है। यह एक अहम सवाल है। क्यों लोग जानते-बूझते हुए भी खुद को सड़क हादसों से नहीं बचा पाते। किसी दुर्घटना के बाद अक्सर लोग भाग्य को कोसते हुए दिख जाते हैं। लेकिन यहां गौर करनेवाली बात यह है कि हम अपनी गलती मानने के बजाय भाग्य को दोषी ठहराते हैं। 
National Road Safety Week 2020 national road safety week theme 2020 Noida toyota dealership campaign
National Road Safety Week 2020 - फोटो : Amar Ujala
शोध बताते हैं कि उचित सावधानी बरतने से ज्यादातर सड़क दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है। या दुर्घटनाओं के बाद होने वाले असर को कम से कम किया जा सकता है। ज्यादातर लोग सुरक्षा से जुड़ी सावधानियों और ट्रैफिक नियमों के बारे में जानते हैं। लेकिन वे इन नियमों का पालन नहीं करते। खास तौर पर युवा जो ट्रैफिक नियमों को तोड़ने को सामान्य बात मानते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
National Road Safety Week 2020 national road safety week theme 2020 Noida toyota dealership campaign
National Road Safety Week 2020 - फोटो : Amar Ujala
सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए नियम और कानून का पालन जरूरी है। इसके के लिए जनता खासकर युवाओं की मानसिकता को बदलना जरूरी है। और यह जागरूकता कार्यक्रमों के जरिये जनता में जागरूकता पैदा करके किया जा सकता है। 
विज्ञापन
National Road Safety Week 2020 national road safety week theme 2020 Noida toyota dealership campaign
National Road Safety Week 2020 - फोटो : Amar Ujala
इस कड़ी में नोए़डा में Toyota (टोयोटा) ने जागरूकता अभियान चलाया। टोयटा ने इस अभियान में अपने सभी आउटलेट में सेल्स एंड सर्विस के सभी डीलर कर्मचारियों को शामिल किया। डीलरशिप ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य कर्मचारियों, ग्राहकों और स्थानीय समुदाय की प्रतिबद्धता को तरोताजा करना है, जो पूरे साल सड़क सुरक्षा का अभ्यास करें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed