फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस गांव में नेता नहीं कर पाते प्रचार, फिर भी वोटिंग होती है 95 प्रतिशत के पार

Mon, 22 Apr 2019 04:19 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव शुक्ला Updated Mon, 22 Apr 2019 04:19 PM IST
विज्ञापन
rajsamadhiyala village gujarat does not allow leaders for rallies but voting above 95 percentage

लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में गुजरात की 26 सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान है। मतदान से पहले यहां चुनाव प्रचार थम गया है लेकिन राज्य में एक गांव ऐसा भी है जहां कोई नेता प्रचार के लिए नहीं जाता है। दरअसल, राजकोट जिले के राजसमढियाल गांव का नियम है कि किसी भी चुनाव में कोई भी नेता यहां प्रचार करने नहीं आ सकता।

rajsamadhiyala village gujarat does not allow leaders for rallies but voting above 95 percentage
Rajsamadhiyala village - फोटो : ANI

हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि यहां लोग चुनाव का बहिष्कार करते हैं बल्कि लोगों का मानना है कि नेताओं के प्रचार के गांव का माहौल खराब होता है। गांव के सरपंच अशोक भाई भी इसकी पुष्टि करते हैं और यही कारण है कि जहां देशभर में चुनावी रैलियां हो रही हैं, वहीं इस गांव में कोई चुनावी शोर सुनाई नहीं देता।

rajsamadhiyala village gujarat does not allow leaders for rallies but voting above 95 percentage
सरपंच अशोक भाई वाघेला - फोटो : ANI

राजसमढियाल की इस अनोखी परंपरा की जानकारी देते हुए सरपंच अशोक भाई वाघेला बताते हैं कि जब हरदेव सिंह सरपंच बने तब से ही गांव में नेताओं के चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगा हुआ है। बता दें कि, यह बैन सिर्फ सरपंच ने नहीं लगाया बल्कि गांव वाले भी इसके समर्थन में हैं। इसके पीछे बड़ा कारण यह है कि यहां लोगों का मानना है कि गांव में चुनाव प्रचार से यहां का माहौल खराब हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वोट न डालने वाले पर जुर्माना 

rajsamadhiyala village gujarat does not allow leaders for rallies but voting above 95 percentage
- फोटो : ANI

दूसरी तरफ इस गांव की एक खास बात यह भी है कि यहां हर शख्स वोट डालने जाता है क्योंकि यह अनिवार्य है। जो भी 18 साल से ऊपर है उसे वोट डालना ही होता है। अशोक भाई बताते हैं कि जो लोग वोट नहीं डालते उन पर 51 रुपयों का जुर्माना भी लगाया जाता है। वैसे हर बार कोशिश यही रहती है कि 100 प्रतिशत वोटिंग हो।
 


विज्ञापन
rajsamadhiyala village gujarat does not allow leaders for rallies but voting above 95 percentage
- फोटो : ANI

लेकिन वोटर लिस्ट में ऐसे भी लोगों के नाम हैं जो मर चुके हैं या उन लड़कियों के नाम भी शामलि हैं जिनकी शादी हो गई है और वे कहीं और चली गई हैं। फिर भी यहां वोटिंग प्रतिशत 95 से 96 प्रतिशत तक रहता है। वैसे यह गांव सिर्फ इसी वजह से चर्चा में नहीं रहता। यह गुजरात का ऐसा आदर्श गांव है जिसके बारे में कहा जाता है कि यहां कोई भी अपने घर या दुकान में ताला नहीं डालता। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed