फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिस को बेवकूफ बनाकर वीवीआईपी सुविधा लेता था ये 8वीं फेल युवक, बड़े-बड़े अधिकारी भी हुए फ्रॉड के शिकार

Sat, 18 Jul 2020 03:01 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 18 Jul 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
rajasthan police arrest fraud criminal gajraj singh gurjar connection with vikas dubey gang
गजराज सिंह गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया

वैसे तो आपने फ्रॉड से जुड़ी कई घटनाओं के बारे में सुना होगा, लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ठग युवक के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। राजस्थान की भरतपुर पुलिस ने एक ऐसे फ्रॉड को गिरफ्तार किया है, जो पपला गुर्जर गैंग का अहम सदस्य है। इतना ही नहीं यह व्यक्ति राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में फर्जी तरीके से वीवीआईपी सुविधा और पुलिस सुरक्षा ले रहा था। पुसिल इस बात की भी संभावना जता रही है कि इसके तार विकास दुबे कांड से भी जुड़े हो सकते हैं।

rajasthan police arrest fraud criminal gajraj singh gurjar connection with vikas dubey gang
गजराज सिंह गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, 8वीं फेल गजराज सिंह गुर्जर नाम का यह व्यक्ति दिल्ली के खानपुर का रहने वाला है। इस व्यक्ति ने साल 2015 से तीन राज्यों की पुलिस को बेवकूफ बनाकर वीवीआईपी सुविधा और पुलिस सुरक्षा ले रहा था। गजराज सिंह युवा हिन्दू परिषद् और भारत सरकार के राशन वितरण और सलाहकार समिति का सदस्य बनकर नकली लेटर हेड पर राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशकों, मुख्य सचिवों और संबंधित जिला कलेक्टरों और जिला पुलिस अधीक्षक को मेलकर उनसे पुलिस सुरक्षा और वीवीआईपी सुविधा हासिल करता था।

rajasthan police arrest fraud criminal gajraj singh gurjar connection with vikas dubey gang
गजराज सिंह गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया

भरतपुर जिला के पुलिस अधीक्षक डॉ अमनदीप सिंह कपूर ने बताया की गजराज सिंह गुर्जर कई सालों से फर्जी तरीके से तीन राज्यों में घूमता था। फर्जी मेल से वो वीवीआईपी सुविधा के साथ-साथ पुलिस सुरक्षा भी हासिल करता रहा है। गजराज खुद को कई बड़े संगठनों का पदाधिकारी बताता था। राजस्थान पुलिस पपला गुर्जर को गिरफ्तार करने के लिए दबिश देने जब फरीदाबाद पहुंची थी, तो गजराज ने उसकी भागने में मदद की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
rajasthan police arrest fraud criminal gajraj singh gurjar connection with vikas dubey gang
गजराज सिंह गुर्जर - फोटो : सोशल मीडिया

फ्रॉड गजराज सिंह गुर्जर ने भरतपुर एसपी, कलेक्टर और प्रदेश के डीजीपी को मेल कर पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। लेकिन मेल को जब अधिकारियों ने पढ़ा तो उसमें कई गलतियां मिली, जिससे शक हुआ कि कुछ तो गलत है। इसके बाद पुलिस अधिकारियों को उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर भेजा गया, जहां से वो पुलिस सुरक्षा मांग रहा था। पुछताछ करने के बाद गजराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
rajasthan police arrest fraud criminal gajraj singh gurjar connection with vikas dubey gang
गजराज सिंह गुर्जर - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान पुलिस के मुताबिक, गजराज सिंह का कई गैंगस्टर से भी कनेक्शन है। पुलिस को आशंका है कि इसका संबंध कानपुर के विकास दुबे गैंग से भी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed