{"_id":"5ce2a251bdec220752495d8f","slug":"queen-elizabeth-2-is-looking-for-a-social-media-manager-salary-will-be-more-than-26-lakhs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन की महारानी दे रही हैं ये खास नौकरी, जानिए इसके लिए कितने काबिल हैं आप?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ब्रिटेन की महारानी दे रही हैं ये खास नौकरी, जानिए इसके लिए कितने काबिल हैं आप?
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Mon, 20 May 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रानी एलिजाबेथ द्वितीय
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ब्रिटिश राजघराना दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों में से एक माना जाता है। यहां की शानो-शौकत तो देखते ही बनती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां काम करने वाले एक नौकर को भी लाखों में सैलरी दी जाती है। यही वजह है कि यहां नौकरी करने के लिए लोग तरसते हैं। हालांकि अब लोगों का ये सपना पूरा हो सकता है।
2 of 5
रानी एलिजाबेथ द्वितीय
- फोटो : File photo
दरअसल, ब्रिटिश राजघराने को एक सोशल मीडिया मैनेजर की जरूरत है, जो ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के लिए काम करेगा। जॉब लिस्टिंग वेबसाइट का कहना है कि शाही घराने के सोशल मीडिया मैनेजर को 'रानी की उपस्थिति को जनता की नजर में रखने और उन्हें विश्व मंच पर बनाए रखने के लिए नए तरीके खोजने होंगे'।
3 of 5
बकिंघम पैलेस
- फोटो : Social media
शाही घराने के सोशल मीडिया मैनेजर की नौकरी के लिए कैंडिडेट का वेबसाइटों के प्रबंधन और सफल डिजिटल संचार और परियोजनाओं को वितरित करने के पिछले अनुभव के साथ डिग्री स्तर तक शिक्षित होना जरूरी है। इसके अलावा कैंडिडेट के पास डिजिटल और सोशल मीडिया सामग्री बनाने और उन्हें प्रकाशित करने का भी अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रानी एलिजाबेथ द्वितीय
- फोटो : File photo
रानी एलिजाबेथ के सोशल मीडिया मैनेजर को हफ्ते में पांच दिन यानी सोमवार से शुक्रवार तक 37.5 घंटे काम करना होगा। इसके लिए उसे हर साल 26 लाख 58 हजार 825 रुपये सैलरी दी जाएगी। इसके अलावा कैंडिडेट को अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
रानी एलिजाबेथ द्वितीय
- फोटो : Social media
रॉयल फैमिली के लिए अगर आपको रॉयल नौकरी करनी है तो आप 26 मई तक रॉयल घरेलू वेबसाइट पर सूचीबद्ध नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।