फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मई में कार कंपनियों का ‘धमाका’ ऑफर, सेडान कारों पर 1 लाख रुपये तक की छूट

Mon, 20 May 2019 06:43 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 20 May 2019 06:43 PM IST
विज्ञापन
Upto Rs 1 lakh discount on sub compact sub 4 meter sedan cars in india
tata Tigor JTP india

अगर आप कॉम्पैक्ट सेडान कार खरीदने की योजना बना रहे हैं तो कार कंपनियां चार मीटर से छोटी सेडान कारों पर शानदार डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। वैसे भी इन दिनों देश में चार मीटर से छोटी सेडान और एसयूवी कारें सबसे ज्यादा पॉपुलर हैं। जानते हैं किस कॉम्पैक्ट सेडान कार पर कितना है डिस्काउंट...

 

टाटा टिगोर

Upto Rs 1 lakh discount on sub compact sub 4 meter sedan cars in india
Tata tigor facelift

डिस्काउंट- 48 हजार रुपये तक।

टाट मोटर्स अपनी सब-कॉम्पैक्ट सेडान कार पर अच्छा डिस्काउंट दे रही है। कंपनी ने टिगोर को हाल ही में फेसलिफ्ट किया है। हैचबैक टियागो बेस्ड टिगोर पर कंपनी 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3 हजार रुपये का कारपोरेट बोनस दे रही है।

 

मारुति सुजुकी डिजायर

Upto Rs 1 lakh discount on sub compact sub 4 meter sedan cars in india
Maruti Dzire

डिस्काउंट- 42,500 रुपये तक।

मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान कार डिजायर कंपनी की बेस्ट सेलर कारों में शामिल है। वहीं पिछले साल यह कार अप्रत्याशित रुप से उछाल लेते हुए ऑल्टो को पछाड़ कर पहले स्थान पर पहुंच गई थी। कंपनी डिजायर पर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार रुपये एक्सचेंज बोनस और कारपोरेट डिस्काउंट के तौर पर 2500 रुपये की छूट दे रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉक्सवैगन एमियो

Upto Rs 1 lakh discount on sub compact sub 4 meter sedan cars in india
Volkswagen Ameo

डिस्काउंट- 1 लाख रुपये।

सब-कॉम्पैक्ट सेडान फॉक्सवैगन एमियो पर कंपनी जबरदस्त एक लाख रुपये का डिस्काउंट दे रही है। सब-कॉम्पैक्ट सेडान कारों पर मिलने वाले यह सबसे ज्यादा डिस्काउंट है। हालांकि यह डिस्काउंट केवल ऑटोमैटिक वेरियंट्स पर मिलेगा। वहीं मैनुअल वेरियंट पर 30 हजार रुपये कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा।

 

विज्ञापन

होंडा अमेज

Upto Rs 1 lakh discount on sub compact sub 4 meter sedan cars in india
Auto Expo 2018, Honda Amaze

होंडा अमेज इन दिनों कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों में शामिल है। कंपनी अमेज की खरीदारी पर चौथे और पांचवे साल की फ्री एक्सटेंडेड वारंटी दे रही है। इस कार के साथ 3 साल की अनलिमिटेड किलोमीटर वारंटी स्टैंडर्ड मिलती है। वहीं होंडा अपनी कार पर एक्सचेंज बोनस भी दे रही है। वहीं नॉन-एक्सचेंज कस्टमर्स को कंपनी 3 साल का मैंटिनेंस पैकेज मुफ्त दे रही है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed