फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Punishment in China: कंकाल ने खोले चीन की क्रूरता के रहस्य, दी जाती थीं ऐसी खौफनाक सजाएं, जानकर कांप जाएगी रूह

Mon, 30 May 2022 11:11 AM IST
धर्मेंद्र सिंह टीम फिरकी, नई दिल्ली
टीम फिरकी, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 30 May 2022 11:11 AM IST
विज्ञापन
Punishment in China 3000 Year Old Skeleton Revealed the Secrets of China’s Cruelty Punishments After know You Will be Shock
कंकाल ने खोले चीन की क्रूरता के रहस्य - फोटो : Pixabay

Punishment in China: क्रूरता के लिए पूरी दुनिया में चीन जाना जाता है। अब इस बीच एक हजारों साल पूराने कंकाल ने चीन की क्रूरता के रहस्य को उजागर किया है। वैज्ञानिकों ने एक चीनी महिला के कंकाल पर रिसर्च किया है। महिला का कंकाल  3000 साल पुराना है। इस शोध से सामने आया है कि प्राचीन काल में चीन में बेहद क्रूरता से सजा दी जाती थी। एक्टा एंथ्रोपोलोजिका सिनिका (Acta Anthropologica Sinica) जर्नल में एक शोध प्रकाशित किया गया है। इस शोध से रूह को कंपा देने वाला खुलासा हुआ है। बताया गया है कि महिला को सजा देने के लिए उसके पैर को काट दिया गया था। 

इससे पहले भी पुरातत्वविदों को चीन की प्राचीन सज़ा- यू (Yue) के सबूत मिले हैं। इस शोध से वैज्ञानिकों को कई हैरान करने वाले सबूत मिले हैं। इनसे पता चलता है कि महिला के पैर को यू (Yue) के तहत काट दिया गया था। महिला का कंकाल 1999 में एक मकबरे में मिला था। 

Punishment in China 3000 Year Old Skeleton Revealed the Secrets of China’s Cruelty Punishments After know You Will be Shock
कंकाल ने खोले चीन की क्रूरता के रहस्य - फोटो : Pixabay

1000 सालों तक दी जाती थी प्राचीन सजा

साल 2019 के एक रिसर्च में बताया गया था प्राचीन काल में  1,000 से ज्यादा सालों तक आमतौर पर यू की सजा दी जाती थी। इस सजा को दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में खत्म किया गया था। ली नैन ने बताया है कि महिला जब जिंदा थी उस समय 500 से ज्यादा अलग-अलग अपराधों के लिए सजा दी जाती थी। लेकिन महिला को क्यों सजा दी गई थी यह पता नहीं चल पाया है। 

Punishment in China 3000 Year Old Skeleton Revealed the Secrets of China’s Cruelty Punishments After know You Will be Shock
कंकाल ने खोले चीन की क्रूरता के रहस्य - फोटो : Pixabay

दी जाती थीं खौफनाक सजाएं

इतिहासकारों के मुताबिक, 2000 ईसा पूर्व चीन के पहले जिया राजवंश के सम्राट गुलामों को जो पांच सजा देते थे उनमें एक यू थी। साल 1975 में जॉर्जिया जर्नल ऑफ इंटरनेशनल एंड कम्पेरेटिव लॉ में एक रिसर्च प्रकाशित किया गया था जिसके मुताबिक, छोटे अपराधों के लिए मार-पीट की सजा दी जाती थी। लेकिन बड़े अपराधों के लिए पांचों में एक सजा दी जाती थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Punishment in China 3000 Year Old Skeleton Revealed the Secrets of China’s Cruelty Punishments After know You Will be Shock
कंकाल ने खोले चीन की क्रूरता के रहस्य - फोटो : Pixabay
जानिए कौन थीं पांच सजाएं

मो (Mo)

इस सजा में चेहरे या माथे पर टैटू बनाया जाता था जो कभी न मिट सके।

यी (Yi)

इस सजा में अपराधी की नाक को काट दिया जाता था।

यू (Yue)

यू सजा में अपराध करने वाले के पैर को काटा जाता था। अगर किसी ने ज्यादा गंभीर अपराध किया है, तो उसके दोनों पैर काट दिए जाते थे। 

गोंग (Gong)

अपराधियों का बेहरमी से पूर्ण बधिया किया जाता था।

दा पी (Da Pi)

पांचवी और सबसे खतरनाक सजा में अपराध के लिए इंसानों को मौत की सजा दी जाती थी। इसमें दर्दनाक मौत, सिर को धड़ से अलग करना, अपराधी को जिंदा उबाल देना या घोड़ों द्वारा शरीर को चीर दिया जाता था। 
विज्ञापन
Punishment in China 3000 Year Old Skeleton Revealed the Secrets of China’s Cruelty Punishments After know You Will be Shock
कंकाल ने खोले चीन की क्रूरता के रहस्य - फोटो : Pixabay

हालांकि बाद में हान राजवंश के सम्राट वेन ने इन खौफनाक सजाओं को दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व में समाप्त कर दिया। इन सजाओं की जगह जुर्माना, कोड़े मारना, कड़ी मेहनत और निर्वासन जैसी सजा दी जानी लागू की गई। लेकिन बुरे अपराधियों को मौत की सजा ही दी जाती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed