तोता कितना वफादार होता है इसका सुबूत जानना हो तो ये खबर आपके लिए है। उत्तरी ब्राजील में एक बेहद आज्ञाकारी और वफादार तोता का कारनामा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। तोता अपने मालिकों के प्रति इतना 'आज्ञाकारी' और वफादार निकला कि अपनी 'गिरफ्तारी' के बाद भी पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी उसने अपना मुंह तक नहीं खोला है। जानिए क्या है पूरा मामला।
2 of 7
- फोटो : Screenshot/Balanco Geral Manha
दरअसल, यहां ड्रग तस्करों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक तोते को गिरफ्तार कर लिया है। 'द गार्जियन' ने अपनी रिपोर्ट में ब्राजीलियन मीडिया के हवाले से बताया है कि तस्करों ने तोते को इस तरह ट्रेंड किया था कि जब भी पुलिस आती थी तो वह 'पुलिस-पुलिस' बोलकर उन्हें अलर्ट कर देता था। तोता अपने ड्रग तस्कर मालिकों के प्रति इतना 'आज्ञाकारी' और वफादार है कि अपनी 'गिरफ्तारी' के बाद से पुलिस टीम की लाख कोशिशों के बाद उसने अपना मुंह तक नहीं खोला है।
पुलिस के आने पर 'पुलिस-पुलिस' बोलकर अपने मालिकों को अलर्ट करता था तोता
3 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : POLICIA MILITAR AMBIENTAL
पुलिस अफसरों की एक टीम ने बीते सोमवार को पियाउ स्टेट में ड्रग तस्कर जोड़े के यहां छापा मारा था। इस बार भी तोते ने अपने मालिकों को 'पुलिस-पुलिस' चिल्लाकर अलर्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन दोनों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए और तोता भी।
'गिरफ्तारी' के बाद अफसरों की लाख कोशिशों के बाद भी तोते ने नहीं खोला मुंह
4 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
ऑपरेशन में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही पुलिस नजदीक पहुंची, तोते ने चिल्लाना शुरू कर दिया। हिरासत में लिए गए तोते का मंगलवार को सामना करने वाले एक ब्राजीली पत्रकार ने उसे 'बेहद आज्ञाकारी' जीव के तौर पर बताया है जो 'गिरफ्तारी' के बाद से अपना मुंह नहीं खोल रहा। रिपोर्टर ने बताया कि अभी तक उसने आवाज नहीं की है... वह पूरी तरह चुप है।
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Globo1/Balanco Geral Manha
पशु-पक्षियों के एक स्थानीय डॉक्टर अलेक्जेंडर क्लार्क ने भी इस बात की पुष्टि की कि तोता जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि तमाम पुलिस अफसरों ने कोशिश की लेकिन उसने कुछ नहीं बोला। ब्राजीली टीवी चैनल ग्लोबो ने बताया है कि 'ड्रग तस्कर तोते' को एक स्थानीय चिड़ियाघर के सुपुर्द किया गया है। वहां वह 3 महीने तक रहेगा, जहां उसे उड़ना सिखाया जाएगा। उसके बाद तोते को आजाद कर दिया जाएगा।