Alien UFO News: दुनियाभर में एलियन (Alien) को लेकर बहस छिड़ी हुई है। अब इस बीच अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन (Pentagon) ने साल 2022 की यूएफओ (UFO) पर रिपोर्ट जारी कर दी है। पेंटागन ने इस रिपोर्ट को तय समय से एक महीने की देरी से जारी किया है। जारी की गई यह रिपोर्ट 11 पेजों की है। इस रिपोर्ट में पेंटागन (Pentagon) ने अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स (UFO) या अनआइडेंटिफाइड एरियल फिनॉमिना (UAP) के कथित रूप से 510 बार देखे जाने की लिस्ट तैयार की है। इनमें से अधिकतर मामले अमेरिकी सेना में कार्य करने वाले लोगों ने रिपोर्ट किया है।
Pentagon UFO Report: पेंटागन ने यूएफओ पर जारी की नई रिपोर्ट, जानिए क्या है एलियन से संबंध, हर तरफ हो रही चर्चा
171 मामलों के बारे में पेंटागन के पास जवाब नहीं
पेंटागन ने 366 नए मामलों में 195 घटनाओं पर कुछ सपष्टीकरण के साथ हल कर लिया है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय ने 26 मामलों के बारे में कहा है कि वह ड्रोन थे। 163 मामलों को गुब्बारे या उसकी तरह कोई चीज बताया है, तो वहीं 6 मामलों को पक्षी या प्लास्टिक थैलियां बताया है। पेंटागन की तरफ से जारी की गई इस रिपोर्ट के मुताबिक, 171 मामलों की पहचान नहीं जा सकी है।
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन की तरफ से इन 171 मामलों को 'Uncharacterized and Unattributed' की श्रेणी में रखा गया है। इनमें कुछ ऐसे मामले हैं जिनकी चाल बिल्कुल असामान्य थीं जिनकी अभी भी जांच की जा रही है।
अमेरिकी नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक के ऑफिस (ODNI) ने इस रिपोर्ट को पेश किया है। साल 2022 के राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण अधिनियम के तहत इस रिपोर्ट को अनिवार्य माना गया था। ODNI के नेशनल इंटेलिजेंस मैनेजर फॉर एविएशन और ऑल-डोमेन एनोमली रेजोल्यूशन ऑफिस ने इसको बनाया है।
Ajab-Gajab: सांप को देखते ही क्यों भड़क जाता है नेवला, जानिए क्या है सदियों से चली आ रही इस दुश्मनी की वजह
खुफिया एजेंसियों और मिलिट्री इंटेलिजेंस ऑफिस और कई विभागों से इनपुट इकट्ठा करने के बाद इसे बनाया गया था। इस रिपोर्ट में किसी भी मामले में एलियंस की संभावना नहीं जताई गई है। इस रिपोर्ट में यह बताया गया है कि जिन लोगों ने यूएपी को देखा उनके स्वास्थ्य पर कोई असर नहीं दिखाई दिया।