{"_id":"63c27f64c6bb91126932ec94","slug":"bhagwat-visits-exhibition-organized-to-mark-jain-spiritual-leaders-new-book-launch-2023-01-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mohan Bhagwat: जैन आध्यात्मिक नेता की 400वीं पुस्तक के विमोचन पर प्रदर्शनी आयोजित, आरएसएस प्रमुख ने किया दौरा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mohan Bhagwat: जैन आध्यात्मिक नेता की 400वीं पुस्तक के विमोचन पर प्रदर्शनी आयोजित, आरएसएस प्रमुख ने किया दौरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: निर्मल कांत
Updated Sat, 14 Jan 2023 03:47 PM IST
सार
आयोजकों ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे। प्रदर्शनी देखने से पहले भागवत ने रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज से भी मुलाकात की। रविवार को शाह कार्यक्रम स्थल पर तीन दिवसीय नशामुक्ति शिविर का भी उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
Mohan Bhagwat
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत ने शनिवार को जैन आध्यात्मिक नेता रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज की 400वीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर यहां आयोजित एक प्रदर्शनी का दौरा किया। भागवत ने जीएमडीसी मैदान में 'स्पर्श नगरी' में जैन समुदाय के सदस्यों द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
2 of 5
Ratnasundersurishwarji Maharaj, Amit Shah
- फोटो : Social Media
शाह करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन
आयोजकों ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्घाटन रविवार को केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे। प्रदर्शनी देखने से पहले भागवत ने रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज से भी मुलाकात की। रविवार को शाह कार्यक्रम स्थल पर तीन दिवसीय नशामुक्ति शिविर का भी उद्घाटन करेंगे। आयोजकों ने कहा कि शिविर में 15,000 से ज्यादा युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है।
3 of 5
Ratnasundersurishwarji Maharaj
- फोटो : Twitter/Ratna World
प्रदर्शनी में तीस लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद
कार्यक्रम के संयोजक कल्पेश शाह ने कहा, "स्पर्श महोत्सव का आयोजन जैनाचार्य रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज की 400वीं पुस्तक के विमोचन के अवसर पर किया जा रहा है। श्रद्धेय संत पिछले 42 वर्षों से पुस्तकें लिख रहे हैं। पुस्तक का विमोचन 22 जनवरी को होगा।" उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शनी 26 जनवरी तक चलेगी और इसमें देश-विदेश से 30 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। शाह ने कहा कि किताब के विमोचन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Ratnasundersurishwarji Maharaj's book
- फोटो : Twitter/Ratna World
दस देशों में एक साथ लॉन्च की जाएगी पुस्तक
'स्पर्श' शीर्षक वाली पुस्तक को एक साथ इस्राइल, अमेरिका, ब्रिटेन, मॉरीशस, ऑस्ट्रेलिया, नाइजीरिया, केन्या और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सहित दस देशों में लॉन्च किया जाएगा। शाह ने कहा कि प्रदर्शनी में भगवान नेमिनाथ मंदिर के साथ गिरनार पहाड़ी की प्रतिकृति, एक आर्ट गैलरी, 250 की क्षमता वाले दो थिएटर और एक विशाल हॉल होगा, जिसमें रत्नसुंदरसूरीश्वरजी महाराज के प्रवचन के दौरान 25,000 लोग बैठ सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Smriti Irani
भूपेंद्र पटेल, नितिन गडकरी और स्मृति ईरानी भी होंगे शामिल
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 19 जनवरी को प्रदर्शनी का दौरा करेंगे। शाह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 20 जनवरी को महिला श्रद्धालुओं के लिए 'प्रवचन' में भाग लेंगी। उन्होंने कहा कि 19 जनवरी को देश भर की 250 गौशालाओं के ट्रस्टियों को 5 करोड़ रुपये का चेक सौंपा जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।