फ्रांस की राजधानी पेरिस में एक बेहद ही हैरान करने वाली घटना हुई है। यहां एक चोर ने जापानी कारोबारी के हाथ से छह करोड़ रुपये की घड़ी छीन ली। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घड़ी हीरों से जड़ी थी। चोर कारोबारी के पास बहाने से आया था और एक ही झटके में घड़ी छीनकर फरार हो गया।
2 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पुलिस के मुताबिक, पेरिस के पांच सितारा होटल नेपोलियन से जैसे ही कारोबारी बाहर निकला, चोर तुरंत उनके पास पहुंच गया और उनसे सिगरेट की मांग की। उन्होंने जैसे ही सिगरेट निकाल कर उसे देने की कोशिश की, उसने उनकी कलाई से घड़ी छीन ली और भाग गया।
3 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
पुलिस को घटना का सीसीटीवी फुटेज मिला है। इसके अलावा एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह चोर का हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया है और चोर की तलाश की जा रही है।
4 of 6
टूरबिलियन डायमंड ट्विस्टर वॉच
- फोटो : Social media
चोर ने जो घड़ी चुराई है, वह रिचर्ड मिल की टूरबिलियन डायमंड ट्विस्टर वॉच है, जिसकी कीमत करोड़ों में होती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रांस में ब्रांडेड घड़ियों की चोरी की घटनाएं आम बात हैं। यहां चोरी की रोलेक्स और कार्टियर घड़ियां आसानी से बाजार में बिना कागजात के लाखों में बिक जाती हैं।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
पुलिस के मुताबिक, पेरिस में घड़ी चोरों की संख्या में पिछले साल के मुकाबले 28 फीसदी का इजाफा हुआ है। इस साल अब तक ब्रांडेड घड़ियों की चोरी की 71 घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं को इटली और रूस के गैंग ने अंजाम दिया है।