फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहानी एक ऐसे अमीर अपराधी की, जिसके करोड़ों रुपये हर साल चाट जाते थे दीमक

Sat, 06 Mar 2021 09:53 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sat, 06 Mar 2021 09:53 AM IST
विज्ञापन
pablo escobar most richest and dreaded drug mafia in world king of cocaine
दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया - फोटो : सोशल मीडिया

दुनियाभर में ऐसे कई अपराधी हुए, जो किसी खास वजहों से लोगों के बीच काफी मशहूर हो गए। कुछ इसी तरह का एक अपराधी था, जो अवैध ड्रग्स का कारोबार करता था। बता दें कि अवैध ड्रग्स का कारोबार इतना पुराना और बड़ा है, जिसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे ड्रग्स माफिया के बारे में बताएंगे, जिसने व्यापार में दिक्कत पैदा करने वाले हजारों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था। कहा जाता है कि इस माफिया के पास इतने पैसे थे कि हर साल करोड़ों रुपये चूहे कतर देते थे या फिर दीमक चाट जाते थे।


pablo escobar most richest and dreaded drug mafia in world king of cocaine
दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, हम ड्रग्स माफिया पाब्लो एमिलियो एस्कोबार गैविरिया के बारे में बात कर रहे हैं। अमेरिका के ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन के एजेंट रहे स्टीव मर्फी ने एक इंटरव्यू में ये कहा था कि पाब्लो एस्कोबार के पास पैसों का अथाह भंडार था। उसने अपने दुश्मनों को मारने के लिए करीब 16 अरब रुपये खर्च कर दिए थे। बता दें कि पूरी दुनिया में पाब्लो को किंग ऑफ कोकेन के तौर पर जाना जाता था।

pablo escobar most richest and dreaded drug mafia in world king of cocaine
दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया - फोटो : सोशल मीडिया

साल 1989 में प्रतिष्ठित फोर्ब्स पत्रिका ने पाब्लो एस्कोबार को दुनिया का सातवां सबसे अमीर व्यक्ति घोषित किया था। उस समय पाब्लो की अनुमानित व्यक्तिगत संपत्ति 25 बिलियन अमेरिकी डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 1825 अरब रुपये बताई गई थी। इसके अलावा पाब्लों के पास कई लग्जरी गाड़ियां और दुनिया के कई देशों में सैकड़ों घर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
pablo escobar most richest and dreaded drug mafia in world king of cocaine
दुनिया का सबसे बड़ा ड्रग माफिया - फोटो : सोशल मीडिया

पाब्लो एस्कोबार 1970 के दशक में अवैध कारोबार में आया था और बहुत कम समय में ही एक मशहूर माफिया बन गया। उसके ताकत का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उसने सरकार पर दबाव बनाकर अपने लिए खास जेल खुद ही तैयार कराई थी। उसने यह शर्त रखी थी कि जेल के कुछ किलोमीटर तक पुलिस नहीं आ सकती है।

विज्ञापन
pablo escobar most richest and dreaded drug mafia in world king of cocaine
पाब्लो एस्कोबार - फोटो : सोशल मीडिया

पाब्लो से जुड़ा एक किस्सा काफी मशहूर है। साल 1986 में पाब्लो ने कोलंबिया की राजनीति में प्रवेश करने का प्रयास किया था। इसके लिए उसने देश के 10 बिलियन डॉलर यानी करीब 750 अरब रुपये के राष्ट्रीय कर्ज को चुका देने की पेशकश रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed