फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Dangerous Long Python Was Dragged Away With A Rope By Women In Rajasthan Field Find Out In Viral Video

10 फीट लंबे अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं राजस्थानी महिलाएं, वीडिया देखकर हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं लोग

Sat, 03 Oct 2026 08:26 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 03 Oct 2026 08:26 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक राजस्थान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो महिलाएं अजगर को रस्सी से बांधकर खींचती हुई दिख रही है। अब लोग महिलाओं की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Dangerous Long Python Was Dragged Away With A Rope By Women In Rajasthan Field Find Out In Viral Video
10 फीट लंबे अजगर को डोरी से बांधकर खींच ले गईं राजस्थानी महिलाएं - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अजगर को सामने देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती है। इतना विशाल सांप अगर खेत के बीच नजर आए, तो ज्यादातर लोग उससे दूरी बनाकर सुरक्षित जगह भागने की कोशिश करेंगे। लेकिन राजस्थान में कुछ महिलाओं ने कुछ ऐसा किया है, जिसका वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। खेत में अचानक एक विशाल अजगर नजर आता है, जिसे महिलाएं घबराकर भागने की जगह उसे वहां से हटाने में जुट जाती। अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


यह मामला राजस्थान का बताया जा रहा है। एक शख्स ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में बताया है कि फसल काटने के दौरान खेत में यह बेहद बड़ा और भारी अजगर मिला। वीडियो में अजगर का आकार देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि उसे वहां से हटाना आसान काम नहीं था।
विज्ञापन


वीडियो में दो महिलाएं अजगर को डोरी से बांधकर खेत से दूर ले जाती हुई दिख रही हैं। अजगर इतना भारी है कि उसे खींचने में महिलाओं को काफी जोर लगाना पड़ रहा है, लेकिन इसके बाद भी वो पीछे हटती नजर नहीं आतीं। दोनों पूरी ताकत लगाकर अजगर को आगे खींचती दिखाई देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram




कौन सा है दुनिया का सबसे महंगा मसला? कहा जाता है रेड गोल्ड, शायद ही एक किलो खरीद पाए आम इंसान

बताया जा रहा है कि खेतों के बीच मौजूद अजगर किसी इंसान या जानवरों को नुकसान न पहुंचाए, इसलिए महिलाएं उसे वहां से हटाने की कोशिश कर रही थीं। खास बात यह है कि उन्होंने किसी के आने का इंतजार नहीं किया और खुद ही अजगर को सुरक्षित तरीके से खेत से दूर ले जाने में जुट गईं।

नन्हे बच्चों ने स्कूल ड्रेस में किया डांस, मासूमियत ने जीता लोगों का दिल, वीडियो हुआ वायरल

वीडियो में अजगर का विशाल आकार देखकर सोशल मीडिया पर भी लोग हैरान हैं। कई लोग महिलाओं की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो पर लिखा कैप्शन भी लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिसमें टाइगर सेंचुरी को लेकर टिप्पणी की गई है। हालांकि, बाद में वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर लिया। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed