Optical Illusion Photo: ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरें लोगों को भ्रमित करने का काम करती हैं। ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों को देखने के बाद लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं। इन तरह की कुछ तस्वीरों में छिपी चीजों को हल करना होता है, तो वहीं कुछ तस्वीरों में अंतर बताना होता है। ऑप्टिकल इल्यूजन को लेकर दिए चैलेंज को पूरा करने में लोगों को आनंद आता है। आज की तस्वीर में एक शेर छिपा हुआ है, जिसे खोजने का चैलेंज दिया गया है। इस चैलेंज को पूरा करने के लिए आपके पास सिर्फ 12 सेकेंड का समय है।
Optical Illusion: तस्वीर में शेर को खोजने में बड़े-बड़े धुंरधर फेल, जीनियस हैं तो 12 सेकेंड में खोजकर दिखाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर में एक पार्क दिख रहा है। इस पार्क में कुछ लोग पिकनिक मना रहे हैं, तो कुछ लोग टहल रहे हैं। एक महिला अपने पालतू कुत्तों को टहला रही है, तो एक शख्स साइकिल चला रहा है। इन लोगों के बीच कई जानवर छिपे हैं, जिनमें एक शेर भी शामिल है। इस शेर को 12 सेकेंड में खोजने का चैलेंज दिया गया है।
ऑप्टिकल इल्यूजन देखने में सामान्य लगते हैं, लेकिन अधिकतर लोगों को कन्फयूज कर देते हैं। इस तस्वीर को ऑप्टिकल इल्यूजन का बिल्कुल सटीक उदाहरण माना जा सकता है। तस्वीर ने बड़े-बड़े धुरंधरों को कन्फ्यूज कर दिया है।
The Origin Of Samosa: भारत नहीं बल्कि ईरान से जुड़ा है समोसे का इतिहास, दिलचस्प है इस चटपटे पकवान की कहानी
आप इस तस्वीर को ध्यान देखिए और बताइए कि इसमें शेर कहां पर है। कई लोगों को बहुत खोजने के बाद भी शेर नहीं दिखा है। अच्छे-अच्छे लोग इस तस्वीर में शेर को खोजने में कन्फ्यूज हो जाएंगे। आइए देखते हैं कि इस तस्वीर में आखिर शेर कहां पर है।
World's Smallest Air Travel: ये है विश्व की सबसे छोटी हवाई यात्रा, मात्र 80 सेकंड में सफर होगा खत्म
सोशल मीडिया पर वायरल ऑप्टिकल इल्यूजन वाली इस तस्वीर ने लोगों के दिमाग को घूमा दिया है। अगर आप शेर को नहीं खोज पाते हैं, तो खबर की आखिरी तस्वीर में आसानी से देख सकते हैं।