फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World's Smallest Air Travel: ये है विश्व की सबसे छोटी हवाई यात्रा, मात्र 80 सेकंड में सफर होगा खत्म

Fri, 04 Oct 2024 10:27 AM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 04 Oct 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
World smallest air travel shortest flight journey in hindi
सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

World Shortest Flight Journey: यात्रा के लिए हवाई जहाज आधुनिक विज्ञान की एक तकनीक है जिसने पूरी मनुष्य सभ्यता के इतिहास को विकास के सबसे उच्चतम शिखर पर पहुंचा दिया है। हवाई यात्रा की मदद से लंबी दूरी को भी बहुत कम समय में तय किया जा सकता है। हवाई यात्रा की खास बात यह है कि इसके इस्तेमाल के लिए आपको किसी रास्ते या पुल की जरूरत नहीं होती है। यही कारण है कि हवाई यात्रा की मदद से उन द्वीपों की भी आसानी से यात्रा की जा सकती है जो चारों तरफ से पानी से घिरे हैं। खैर, क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा कितनी दूरी की होगी? दरअसल, विश्व की सबसे छोटी हवाई यात्रा महज 2.7 किलोमीटर की है, जिसे तय करने में मात्र 80 सेकंड यानी डेढ़ मिनट लगते हैं। इस कीर्तिमान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।


 

World smallest air travel shortest flight journey in hindi
स्कॉटलैंड में है सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

स्कॉटलैंड में है दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा
यह अनोखी हवाई यात्रा स्कॉटलैंड के ऑर्कनी द्वीपसमूह के दो द्वीपों वेस्ट्रे और पापा वेस्ट्रे के बीच संचालित होती है। इन दोनों द्वीपों के बीच की दूरी महज 2.7 किलोमीटर है, जिसे एक छोटा सा विमान महज 80 सेकंड में तय कर लेता है।

World smallest air travel shortest flight journey in hindi
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड
विमान को टेकऑफ से लेकर लैंडिंग तक में 80 सेकंड का समय लगता है। इस उड़ान को गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दुनिया की सबसे छोटी कमर्शियल उड़ान का दर्जा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World smallest air travel shortest flight journey in hindi
क्यों है सबसे छोटी हवाई यात्रा? (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

क्यों है इतनी छोटी उड़ान?
आप सोच रहे होंगे कि आखिर क्यों इन दोनों द्वीपों के बीच इतनी छोटी दूरी के लिए हवाई यात्रा की आवश्यकता पड़ती है? इसका कारण यह है कि इन दोनों द्वीपों के बीच कोई पुल या अन्य कोई साधन नहीं है जिसके जरिए लोग एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर जा सकें। इसलिए, यहां के निवासियों के लिए हवाई यात्रा ही एकमात्र विकल्प है।

विज्ञापन
World smallest air travel shortest flight journey in hindi
दुनिया की सबसे छोटी हवाई यात्रा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

एक उड़ान में सिर्फ 9 यात्री करते हैं सफर
इस उड़ान के लिए एक छोटा सा विमान इस्तेमाल किया जाता है, जिसमें एक बार में 9 से 10 यात्री ही सफर कर सकते हैं। यह विमान एकल रनवे से उड़ान भरता है और कुछ ही सेकंड में अपनी मंजिल पर पहुंच जाता है। यह उड़ान दिन में कई बार संचालित की जाती है, जिससे वहां के निवासियों को बहुत लाभ मिलता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed