फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi: कृषि-पशुपालन क्षेत्र को 23300 करोड़ की सौगात; 9.4 करोड़ किसानों के बैंक खातों में आए 20000 करोड़

Sat, 05 Oct 2024 01:42 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sat, 05 Oct 2024 01:42 PM IST
सार

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नवरात्रि के पवित्र समय में मुझे अभी पीएम किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी करने का अवसर मिला है। देश के साढ़े नौ करोड़ किसानों के खातों में आज 20 हजार करोड़ रुपए से अधिक ट्रांसफर किए गए हैं।

विज्ञापन
PM kisan Samman Nidhi Yojana Modi to Transfer ₹20,000 Crore to Accounts of 9.4 Crore Farmers
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को महाराष्ट्र के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग 9.4 करोड़ किसानों के खाते में 20,000 करोड़ रुपये की 'पीएम-किसान सम्मान निधि' की 18वीं किस्त भी जारी की। इससे पहले पीएम मोदी वाशिम पहुंचे। यहां उन्होंने जगदंबा माता मंदिर, पोहरादेवी में दर्शन पूजा-अर्चना की। उन्होंने संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधियों पर श्रद्धांजलि भी दी।



PM kisan Samman Nidhi Yojana Modi to Transfer ₹20,000 Crore to Accounts of 9.4 Crore Farmers
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

इसके बाद प्रधानमंत्री ने बंजारा समुदाय की समृद्ध विरासत का जश्न मनाते हुए बंजारा विरासत संग्रहालय का उद्घाटन किया। फिर उन्होंने कृषि और पशुपालन क्षेत्र से जुड़ी लगभग 23,300 करोड़ रुपये की कई पहलों की शुरुआत की। इस बीच प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना की लाभार्थियों को सम्मानित किया। इसके तहत पात्र महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये मिलते हैं।

इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब चार बजे ठाणे में 32,800 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। वे मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के लाभार्थियों को सम्मानित भी करेंगे।

PM kisan Samman Nidhi Yojana Modi to Transfer ₹20,000 Crore to Accounts of 9.4 Crore Farmers
PM Modi - फोटो : X/@BJP4India

इसके बाद पीएम मोदी शाम करीब छह बजे बीकेसी मेट्रो स्टेशन से बीकेसी से आरे जेवीएलआर, मुंबई के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। वह बीकेसी और सांताक्रूज स्टेशन के बीच मेट्रो में सवारी भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM kisan Samman Nidhi Yojana Modi to Transfer ₹20,000 Crore to Accounts of 9.4 Crore Farmers
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock

किसानों को तोहफा

  • पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने लगभग 9.4 करोड़ किसानों को लगभग 20,000 करोड़ रुपये की पीएम-किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी की। इसके साथ ही सम्मान निधि के तहत किसानों को जारी कुल धनराशि लगभग 3.45 लाख करोड़ रुपये हो गई।
  • प्रधानमंत्री ने 'नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना' की 5वीं किस्त भी जारी की। इसके तहत लगभग 2,000 करोड़ रुपये जारी किए गए।
  • प्रधानमंत्री मोदी ने कृषि अवसंरचना कोष (एआईएफ) के तहत 1,920 करोड़ रुपये से अधिक की 7,500 से अधिक परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित की। इनमें 'कस्टम हायरिंग सेंटर', प्राथमिक प्रसंस्करण इकाइयां, गोदाम, छंटाई और ग्रेडिंग इकाइयां, ‘कोल्ड स्टोरेज’ परियोजनाएं और फसल कटाई के बाद प्रबंधन परियोजनाएं शामिल हैं।
  • प्रधानमंत्री ने लगभग 1,300 करोड़ रुपये के संयुक्त कारोबार वाले 9,200 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को भी राष्ट्र को समर्पित किया।
  • इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मवेशियों और स्वदेशी 'सेक्स-सॉर्टेड वीर्य प्रौद्योगिकी' के लिए विकसित एकीकृत 'जीनोमिक चिप' भी जारी की। इसका मकसद किसानों को 'सेक्स-सॉर्टेड वीर्य' की सस्ती कीमत पर उपलब्धता में वृद्धि करना और लागत को लगभग 200 रुपये प्रति खुराक कम करना है।
  • मोदी ने मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना-2.0 के तहत महाराष्ट्र में 19 मेगावाट की कुल क्षमता वाले पांच सौर पार्क भी समर्पित किया।
विज्ञापन
PM kisan Samman Nidhi Yojana Modi to Transfer ₹20,000 Crore to Accounts of 9.4 Crore Farmers
PM Modi - फोटो : PTI

महाराष्ट्र को देंगे करोड़ों की सौगात

  • यहां प्रधानमंत्री प्रमुख मेट्रो और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। वह लगभग 14,120 करोड़ रुपये की लागत वाली मुंबई मेट्रो लाइन-3 के बीकेसी से आरे जेवीएलआर खंड का उद्घाटन करेंगे। इस खंड में 10 स्टेशन होंगे, जिनमें से नौ भूमिगत होंगे।
  • प्रधानमंत्री लगभग 12,200 करोड़ रुपये की लागत की ‘ठाणे इंटीग्रल रिंग मेट्रो रेल परियोजना’ की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना की कुल लंबाई 20 ‘एलिवेटेड’ और दो भूमिगत स्टेशनों के साथ 29 किलोमीटर है।
  • प्रधानमंत्री छेदा नगर से आनंद नगर, ठाणे तक लगभग 3,310 करोड़ रुपये की लागत से ‘एलिवेटेड ईस्टर्न फ्रीवे एक्सटेंशन’ की आधारशिला भी रखेंगे।
  • प्रधानमंत्री लगभग 2,550 करोड़ रुपये की लागत वाली नवी मुंबई हवाई अड्डा प्रभाव अधिसूचित क्षेत्र (नैना) परियोजना के चरण -1 की आधारशिला रखेंगे। इस परियोजना में प्रमुख मुख्य सड़कों, पुलों, फ्लाईओवर, अंडरपास और एकीकृत उपयोगिता बुनियादी ढांचे का निर्माण शामिल है।
  • प्रधानमंत्री करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले ठाणे नगर निगम की आधारशिला भी रखेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed