आजकल हर जगह पर लोग अपना करियर बनाने के लिए वीडियो का सहारा लेते हैं। पॉपुलैरिटी पाने की भूख में एक चाइनीज ब्लॉगर ने लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान जिंदा ऑक्टोपस खाने की कोशिश की थी लेकिन उसकी ये कोशिश बहुत खतरनाक साबित हुई।
चाइनीज ब्लॉगर Kuaishou ने आठ भुजाओं वाले ऑक्टोपस को खाने के चक्कर में अपनी जान खतरे में डाल ली। ये चाइनीज ब्लॉगर 'सीसाइड गर्ल लिटिल सेवेन' (Seaside girl Little Seven) के नाम से इंटरनेट पर मशहूर है। इन दिनों इसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ब्लॉगर Kuaishou ऑक्टोपस को मुंह में डालकर खाने की कोशिश करती है। वैसे ही आठ हाथ पैरों वाला ये प्राणी जोर से महिला के मुंह को जकड़ लेता है और धीरे-धीरे उसे खाने की कोशिश करता है। महिला अपने आपको ऑक्टोपस से छुड़ाने की कोशिश करती है और अंत में वह कामयाब भी हो जाती है।
इस जीव ने महिला की स्किन को इतनी जोर से पकड़ रखा था कि उसकी स्किन से खून निकलने लगता है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि ऑक्टोपस ने कितनी कस के उसकी स्किन को पकड़ रखा था कि ब्लॉगर रोने तक लगती है। जब उसने अपने आपको इस जीव के चंगुल से छुड़ाया तब उसकी जान में जान आई।
जैसे ही ब्लॉगर ऑक्टोपस से छुटकारा पाती है वो मुस्कुराती है और दर्शकों से कहती है कि 'मैं इसे अगले वीडियो में खाऊंगी'। हालांकि, जब इस महिला का ध्यान उसके गाल के जख्म पर जाता है तो वो रोने लगती है और कहती है कि 'मेरा चेहरा खराब हो गया' है।