Nostradamus FIFA World Cup: दुनिया में कई ऐसे भविष्यकता हैं जिनकी भविष्यवाणियों पर लोग यकीन करते हैं। अब इन दिनों ब्राजील के एक भविष्यवक्ता की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। इस भविष्यकता का नाम एथोस सैलोम है जिनकी तुलना नास्त्रेदमस से की जा रही है। एथोस सैलोम को नए जमाने का नास्त्रेदमस बताया जाता है जिनकी कई भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। ब्राजील के भविष्यवक्ता एथोस सैलोम ने फीफा वर्ल्ड कप 2022 (Fifa World Cup 2022) को लेकर भी भविष्यवाणी की थी जो बिल्कुल सच साबित हुई है।
FIFA World Cup: इस भविष्यवक्ता ने पहले ही कर दी थी अर्जेंटीना की जीत की भविष्यवाणी, जानिए कौन हैं एथोस सैलोम
फीफा वर्ल्ड कप से पहले ही नए जमाने नास्त्रेदमस एथोस सैलोम ने भविष्यवाणी कर दी थी कि लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली टीम अर्जेंटीना और किलियन एम्बाप्पे की फ्रांस के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।
Pentagon on Alien: एलियन पर पेंटागन का सबसे बड़ा खुलासा, अमेरिका के दावे से दुनिया हैरान, लोग नहीं कर रहे यकीन
एथोस सैलोम की भविष्यवाणी के मुताबिक, रोमांचक खिताबी मुकाबले में अर्जेंटीना ने फ्रांस को हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2022 जीत लिया। इसके अलावा सैलोम ने इस साल ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ की मौत की भी भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा कोरोना वायरस के फैलने का भी पूर्वानुमान जताया था।
एथोस सैलोम को सटीक भविष्यवाणी करने की वजह से ही फ्रांसीसी दार्शनिक नास्त्रेदमस का उपनाम दिया गया है। उन्होंने भविष्यवाणी की थी अर्जेंटीना के साथ मेसी की विश्व कप यात्रा समाप्त होगी और दक्षिण अमेरिकी के स्टार खिलाड़ी के रूप में जूलियन अल्वारेज का समय शुरू होगा। एथोस सैलोम ने फ्रांस को नंबर 7 दिया था और अर्जेंटीना को 8 नंबर। उन्होंने अपने भविष्यवीणी करते समय महान गणितज्ञ पाइथागोरस का उल्लेख किया था।