Nostradamus Predictions 2025: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस की तमाम भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए भी कई बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं।
Nostradamus: 2025 में शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध? नास्त्रेदमस ने की हैं नए साल के लिए डरावनी भविष्यवाणियां
Nostradamus Predictions for 2025: नास्त्रेदमस की नए साल के लिए की गईं भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध से लेकर दुनिया की अर्थव्यसत्था के पतन तक की भविष्यवाणी की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनियाभर में आर्थिक संकट
नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में दुनियाभर में आर्थिक संकट आने की तरफ इशारा किया है। इससे समाज में अशांति फैलने का डर जताया है। इस आर्थिक संकट में मैक्सिकों, लैटिन अमेरिकी देश और यूरोप शामिल होगा।
जलवायु परिवर्तन
फ्रांस के भविष्यवक्ता के मुताबिक, प्रदूषण के साथ-साथ दूसरे कारणों से अत्यधिक जलवायु परिवर्तन होगा। साल 2025 में इतनी गर्म हवाएं चलेंगी, जो पहले कभी महसूस नहीं की गई होंगी। यूरोप में इस जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर दिखाई देगा। इसके साथ ही 2025 में एक बड़े एस्टेरॉयड की धरती से टक्कर होती सकती है या पास से गुजर सकता है।
अकाल
वैश्विक खाद्य असुरक्षा इतनी अधिक बढ़ जाएगी दुनिया के सबसे कमजोर इलाके और अस्थिर हो जाएंगे। साल 2025 में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से यह और बढ़ेगा। इससे अकाल और सामाजिक तनाव जैसी स्थितियां बनेंगी।
यूरोप को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी
नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, इंग्लैंड को फिर से अपनी 100 साल पुरानी घातक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। यह एक क्रूर युद्ध की तरह होगा। इसमें लाखों लोगों की मौत हो सकती है। इसके अलावा, पूरे यूरोप को बाढ़ और ज्वालामुखी की समस्या का भी सामना करना पड़ा सकता है।
Baba Vanga: एलियंस की खोज से लेकर विनाश की शुरुआत तक, बाबा वेंगा की 2025 के लिए डराने वाली भविष्यवाणियां