फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Baba Vanga: तीसरा विश्व युद्ध और ट्रंप-पुतिन की बढ़ेगी चिंता! 2025 के लिए बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणियां

Wed, 01 Jan 2025 12:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 12:24 PM IST
सार

Baba Vanga Predictions for 2025: बाबा वेंगा की सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने साल 2025 में दुनिया के अंत के शुरुआत से लेकर एलियन के आने तक की भविष्यवाणी की है।

विज्ञापन
Baba Vanga Predictions for 2025 third world war Vladimir Putin and Donald Trump Political Effect
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : अमर उजाला

Baba Vanga Predictions for 2025: बाबा वेंगा को पूरी दुनिया में उनकी भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है। इसकी वजह यह है कि उनकी ज्यादातर भविष्यवाणियां सच साबित हुई हैं। बुल्गारियाई की भविष्यवक्ता बाबा वेंगा का जन्म साल 1911 में हुआ था और उनकी 1996 में 86 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। इसके पहले उन्होंने सन् 5079 तक की भविष्यवाणी कर दी थीं। बाबा वेंगा की इस साल यानी 2025 के लिए की गई भविष्यवाणियां ( Baba vanga predictions for 2025) लोगों को डरा रही हैं। 



बाबा वेंगा ने सोवियत संघ के विघटन, अमेरिका में आतंकी संगठन अलकायदा के 9/11 हमले समेत कई भविष्यवाणियी की थीं, जो पूरी तरह से सच साबित हुई हैं। बाबा वेंगा ने साल 2025 में दुनिया के अंत की शुरुआत से लेकर एलियन के मिलने तक की भविष्यवाणी की है। इसके साथ ही बाबा वेंगा के एआई वर्जन ने ट्रंप और पुतिन के लिए चिंता बढ़ाने वाली भविष्यवाणी की है। आइए जानते हैं बाबा वेंगा की साल 2025 के लिए की गईं भविष्यवाणियों के बारे में...

 

Baba Vanga Predictions for 2025 third world war Vladimir Putin and Donald Trump Political Effect
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

एलियन की खोज

बाबा वेंगा ने साल 2025 को लेकर वैज्ञानिकों के लिए एक बड़ी भविष्यवाणी की है। उन्होंने दावा किया है कि साल 2025 में एलियन मिल सकते हैं और उनसे संपर्क किया जा सकते हैं। अगर ऐसा होता है कि दुनिया के वैज्ञानिकों के लिए यह बहुत बड़ी सफलता होगी। सालों से वैज्ञानिक एलियन की खोज कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। 
 

Baba Vanga Predictions for 2025 third world war Vladimir Putin and Donald Trump Political Effect
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

विनाश की शुरुआत

बाबा वेंगा ने दावा किया है कि साल 2025 में दुनिया के विनाश की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि साल 2025 में बड़ी आपदाएं आएंगी। इसके साथ ही साल 2025 में यूरोप में बड़ा संघर्ष शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लेगा। बाबा वेंगा ने साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध की भी भविष्यवाणी की है। 

Ajab-Gajab: दो महासागरों के मिलकर भी न मिलने का क्या है रहस्य? आप जानकर हो जाएंगे हैरान
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baba Vanga Predictions for 2025 third world war Vladimir Putin and Donald Trump Political Effect
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

जनसंख्या में भारी गिरावट

बाबा वेंगा का दावा है कि साल 2025 में यूरोप में काफी आंतरिक संघर्ष हो सकता है। राजनीतिक अस्थिरता और अनिश्चिता देखने को मिल सकती है। यूरोप में आंतरिक संघर्षों का असर प्रकृति के लिए भी विनाशकारी साबित हो सकता है। इसकी वजह से जनसंख्या में भारी गिरावट आ सकती है। यूरोप में युद्ध की वजह से बड़े क्षेत्र का विनाश हो सकता है।

Viral News: आसमान में उड़ते पक्षी का पेट फाड़कर बाहर निकल आई मछली, फोटो ने लोगों को सोचने पर कर दिया मजबूर


विज्ञापन
Baba Vanga Predictions for 2025 third world war Vladimir Putin and Donald Trump Political Effect
2025 के लिए बाबा वेंगा की सात डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

मिलेगा कैंसर का इलाज

बाबा वेंगा ने लोगों को राहत देने वाली एक भविष्यवाणी की है। उनके मुताबिक, साल 2025 में कैंसर जैसी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। वैज्ञानिकों को इसमें बड़ी सफलता मिल सकती है, जिससे आने वाले दिनों में इस खतरनाक बीमारी का इलाज आसान हो जाएगा।

प्राकृतिक आपदा 

बाबा वेंगा ने कहा कि साल 2025 में प्राकृतिक आपदाएं चरम पर होंगी। उनके मुताबिक, अमेरिका के पश्चिमी तट पर भूकंप आएगा और शांत पड़ी ज्वालामुखियों का विस्फोट होगा। 

Ajab Gajab: इस रहस्यमयी बावड़ी में दूल्हे समेत गायब हो गई थी पूरी बारात, सिर्फ एक रात में बनकर हो गई थी तैयार

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed