फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Nostradamus: 2025 में शुरू होगा तीसरा विश्व युद्ध? नास्त्रेदमस ने की हैं नए साल के लिए डरावनी भविष्यवाणियां

Wed, 01 Jan 2025 12:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 12:28 PM IST
सार

Nostradamus Predictions for 2025: नास्त्रेदमस की नए साल के लिए की गईं भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध से लेकर दुनिया की अर्थव्यसत्था के पतन तक की भविष्यवाणी की है।
 

विज्ञापन
Nostradamus Predictions for 2025 Nostradamus Dreadful Predictions For 2025 From Asteroid Collision To Wars
नास्त्रेदमस ने की हैं 2025 के लिए इतनी डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : अमर उजाला

Nostradamus Predictions 2025: फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता 'माइकल दि नास्त्रेदमस' की भविष्यवाणियों पर पूरी दुनिया यकीन करती है। नास्त्रेदमस की तमाम भविष्यवाणियां सच साबित हो चुकी हैं। नास्त्रेदमस ने अपनी किताब लेस प्रोफेटिज में भविष्यवाणियां (Nostradamus Predictions 2025 ) की थीं जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं। नास्त्रेदमस ने साल 2025 के लिए भी कई बेहद डरावनी भविष्यवाणियां की थीं। 



नास्त्रेदमस का जन्म फ्रांस के छोटे-से गांव सेंट रेमी में 14 दिसंबर, 1503 को हुआ था और 1566 में उनकी मौत हो गई थी। आज हम आपको साल 2025 के लिए की गई उनकी भविष्यवाणियों के बारे में बताते हैं। नए साल के लिए की गईं उनकी भविष्यवाणियां बेहद डरावनी हैं। अगर उनकी भविष्यवाणियां सच साबित होती हैं, तो पूरी दुनिया में तबाही मच जाएगी। नास्त्रेदमस ने तीसरे विश्व युद्ध से लेकर दुनिया की अर्थव्यवस्था के पतन तक की भविष्यवाणी की है।

तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी  

फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणियों में साल 2025 में तीसरे विश्व युद्ध को लकर चेतावनी दी है। उनका दावा है कि यह युद्ध तबाही की वजह बनेगा। 

Nostradamus Predictions for 2025 Nostradamus Dreadful Predictions For 2025 From Asteroid Collision To Wars
नास्त्रेदमस ने की हैं 2025 के लिए इतनी डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Adobe Stock

दुनियाभर में आर्थिक संकट

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में दुनियाभर में आर्थिक संकट आने की तरफ इशारा किया है। इससे समाज में अशांति फैलने का डर जताया है। इस आर्थिक संकट में मैक्सिकों, लैटिन अमेरिकी देश और यूरोप शामिल होगा। 
 

Nostradamus Predictions for 2025 Nostradamus Dreadful Predictions For 2025 From Asteroid Collision To Wars
नास्त्रेदमस ने की हैं 2025 के लिए इतनी डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

जलवायु परिवर्तन

फ्रांस के भविष्यवक्ता के मुताबिक, प्रदूषण  के साथ-साथ दूसरे कारणों से अत्यधिक जलवायु परिवर्तन होगा। साल 2025 में इतनी गर्म हवाएं चलेंगी, जो पहले कभी महसूस नहीं की गई होंगी। यूरोप में इस जलवायु परिवर्तन का सबसे अधिक असर दिखाई देगा। इसके साथ ही 2025 में एक बड़े एस्टेरॉयड की धरती से टक्कर होती सकती है या पास से गुजर सकता है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Nostradamus Predictions for 2025 Nostradamus Dreadful Predictions For 2025 From Asteroid Collision To Wars
क्या सच होने जा रही है नास्त्रेदमस की ये डरावनी भविष्यवाणी? - फोटो : Freepik

अकाल 

वैश्विक खाद्य असुरक्षा इतनी अधिक बढ़ जाएगी दुनिया के सबसे कमजोर इलाके और अस्थिर हो जाएंगे। साल 2025 में आने वाली प्राकृतिक आपदाओं से यह और बढ़ेगा। इससे अकाल और सामाजिक तनाव जैसी स्थितियां बनेंगी।  
 

विज्ञापन
Nostradamus Predictions for 2025 Nostradamus Dreadful Predictions For 2025 From Asteroid Collision To Wars
नास्त्रेदमस ने की हैं 2025 के लिए इतनी डरावनी भविष्यवाणियां - फोटो : Freepik

यूरोप को लेकर डराने वाली भविष्यवाणी

नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी के मुताबिक, इंग्लैंड को फिर से अपनी 100 साल पुरानी घातक बीमारी का सामना करना पड़ सकता है। यह एक क्रूर युद्ध की तरह होगा। इसमें लाखों लोगों की मौत हो सकती है। इसके अलावा, पूरे यूरोप को बाढ़ और ज्वालामुखी की समस्या का भी सामना करना पड़ा सकता है।

Baba Vanga: एलियंस की खोज से लेकर विनाश की शुरुआत तक, बाबा वेंगा की 2025 के लिए डराने वाली भविष्यवाणियां

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed