फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sunita Williams: छह महीने अंतरिक्ष में क्या करेंगी सुनीता विलियम्स? ये बड़ी जिम्मेदारी दे सकता है नासा

Mon, 26 Aug 2024 02:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 26 Aug 2024 02:24 PM IST
विज्ञापन
Nasa Sunita Williams Stuck In Space Station What Will Do Next Six Month Sunita Williams Barry Wilmore
छह महीने अंतरिक्ष में क्या करेंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : PTI

Nasa Sunita Williams: नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी बैरी विल्मोर दो महीने से अधिक बीत जाने के बाद भी अंतरिक्ष में मौजूद हैं। अब दोनों अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी फरवरी 2025 में होगी। बोइंग स्टारलाइनर उनको लेकर अतंरिक्ष में गया था। बोइंग के स्टारलाइनर की यह पहली उड़ान थी। दोनों का यह मिशन सिर्फ आठ दिन का था, लेकिन अब दोनों अभी 6 महीने और अंतरिक्ष में रहेंगे। बोइंग स्टारलाइनर में हीलियम लीक और थ्रस्टर में खराबी के कारण अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी को टाल दिया गया। अंतरिक्ष यान बोइंग स्टारलाइनर 5 जून को सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को लेकर अंतरिक्ष में गया था।



अंतरिक्ष यान में खराबी आने के बाद दोनों अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में मौजूद हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि अब दोनों एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल से वापस आएंगे। अब सवाल है कि आखिर दोनों अंतरिक्ष यात्री छह महीने अंतरिक्ष में क्या करेंगे? 

Nasa Sunita Williams Stuck In Space Station What Will Do Next Six Month Sunita Williams Barry Wilmore
छह महीने अंतरिक्ष में क्या करेंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA

सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर मेहमान के तौर पर गए थे, क्योंकि दोनों वर्तमान में अंतरिक्ष स्टेशन के आधिकारिक कर्मचारी नहीं है। नासा की तरफ से बताया गया है कि दोनों अंतरिक्ष यात्री दूसरे अंतरिक्ष यात्रियों के साथ मिलकर स्पेस स्टेशन के हर दिन होने वाले कामों को पूरा कर रहे हैं। हालांकि, अब उम्मीद है कि विलियम्स और विल्मोर को एक पूर्णकालिक अभियान सदस्य बनाया जाएगा। एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का क्रू-9 मिशन 24 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसमें दो अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष स्टेशन में जाएंगे। 
 

Nasa Sunita Williams Stuck In Space Station What Will Do Next Six Month Sunita Williams Barry Wilmore
छह महीने अंतरिक्ष में क्या करेंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA

अंतरिक्ष स्टेशन में क्या करेंगी सुनीता विलियम्स?

विलियम्स और विल्मोर क्रू-9 और औपचारिक अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद बाकी क्रू सदस्यों की तरह काम करेंगे, जो वो करते हैं। अंतरिक्ष स्टेशन के बाहर स्पेसवॉक करना, आईएसएस का मेंटीनेंस और वैज्ञानिक प्रयोग करना जैसे कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Nasa Sunita Williams Stuck In Space Station What Will Do Next Six Month Sunita Williams Barry Wilmore
छह महीने अंतरिक्ष में क्या करेंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA

नासा ने बताया था कि दोनों अंतरिक्ष यात्री ऐसे बदलाव के लिए तैयार हैं। स्पेसएक्स का क्रू-9 एक नियमित यात्रा है। इस मिशन के तहत पहले चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में जाना था। अब सिर्फ दो अंतरिक्ष यात्री स्पेस में जाएंगे, क्योंकि सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर इसी से वापस आएंगे। 

Sunita Williams: सुनीता विलियम्स की वापसी के लिए स्पेसएक्स को क्यों चुना गया? जानिए आखिर क्या है नासा की योजना

Asteroid News: पृथ्वी के करीब आ रहा है 'तबाही का देवता', जानिए क्या धरती के लिए है खतरा?

विज्ञापन
Nasa Sunita Williams Stuck In Space Station What Will Do Next Six Month Sunita Williams Barry Wilmore
छह महीने अंतरिक्ष में क्या करेंगी सुनीता विलियम्स? - फोटो : NASA

सुनीता विलियम्स और विल्मोर अभी छह महीने और अंतरिक्ष में रहेंगे। हालांकि, दोनों पहले से ही क्रू सदस्यों की की काम में मदद कर रहे हैं। नासा ने बताया कि दोनों अभी तक के अपने समय का अंतरिक्ष स्टेशन के रखरखाव, हार्डवेयर के निरीक्षण, कार्गो व्यवस्थित करने में इस्तेमाल किया है। दोनों अंतरिक्ष यात्री स्पेस स्टेशन में अलग-अलग कार्य कर रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed