फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Alien News: धरती पर आएंगे एलियंस! नासा ने बुलाने के लिए बनाया ये नया प्लान, जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 07 May 2022 10:50 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 07 May 2022 10:50 AM IST
विज्ञापन
NASA Plans To Send Humans Pictures in Space to Attract Aliens News In Hindi
नासा ने एलियंस को बुलाने के लिए बनाया नया प्लान - फोटो : iStock

Alien News in Hindi: दुनिया में इन दिनों एलियन की चर्चा तेज हो गई है। एलियंस के बारे में आए दिन नए-नए और चौंकाने वाले दावे किए जाते हैं। क्या ब्रह्मांड में एलियन का अस्तित्व है? सालों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब खोजने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक कोई सफलता नहीं मिल पाई है। वह यह नहीं पता कर पाए हैं कि ब्रह्मांड में कोई ऐलियन जैसी चीज है भी या नहीं। हालांकि आए दिन एलियन के बारे में हैरान करने वाली खबरें आती हैं। लोगों ने कई बार एलियंस और यूएफओ को देखने का दावा किया है। इसको लेकर अलग-अलग दलीलें भी दी जाती हैं। 



अब इस बीच अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने एलियंस से संपर्क करने के लिए एक नया प्लान बनाया है। नासा के इस प्लान के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। आइए जानते हैं कि नासा ने एलियंस से संपर्क साधने के लिए क्या प्लान बनाया है? 

NASA Plans To Send Humans Pictures in Space to Attract Aliens News In Hindi
नासा ने एलियंस को बुलाने के लिए बनाया नया प्लान - फोटो : iStock


 इंसान सालों से ब्रह्मांड में जीवन की तलाश कर रहा है। इसके लिए दुनिया की अंतरिक्ष एजेंसियां स्पेस में सिग्नल भेजती हैं। लेकिन अब नासा ने धरती की तरफ एलियंस को आकर्षित करने के लिए अंतरिक्ष में इंसानों की न्यूड तस्वीरों को भेजने का प्लान बनाया है। 

NASA Plans To Send Humans Pictures in Space to Attract Aliens News In Hindi
नासा ने एलियंस को बुलाने के लिए बनाया नया प्लान - फोटो : iStock

नासा का यह प्लान जरूर अजीबोगरीब लग रहा होगा, लेकिन यह एक अपडेट बाइनरी कोड मैसेज का हिस्सा है। नासा इस मैसेज का एलियंस से संपर्क के लिए इस्तेमाल करेगा। नासा के वैज्ञानिक सालों से एलियंस से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
NASA Plans To Send Humans Pictures in Space to Attract Aliens News In Hindi
नासा ने एलियंस को बुलाने के लिए बनाया नया प्लान - फोटो : iStock


नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी (JPL) के खगोल वैज्ञानिक डॉ. जोनाथन जियांग और उनकी टीम ने इस बाइनरी कोड मैसेज को तैयार किया है। इस मैसेज में एक न्यूड महिला और पुरूष की तस्वीरों के अलावा, मैथ से जुड़े सवाल, डीएनए संरचना और सौर मंडल में
धरती से संबंधित जानकारियों को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
NASA Plans To Send Humans Pictures in Space to Attract Aliens News In Hindi
नासा ने एलियंस को बुलाने के लिए बनाया नया प्लान - फोटो : istock

शोधकर्ताओं ने बताया है कि एक बाइनरी-कोडेड मैसेज को तैयार किया गया है जो मिल्की वे आकाशगंगा में एक मैसेज ट्रांसमिट करेगा। उनका कहना है कि तैयार किए गए इस मैसेज में मैथ के सवाल और भौतिक के नियम भी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed