फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तमिलनाडु : बस में सवार हुए मुख्यमंत्री स्टालिन, सत्ता में एक साल पूरा होने पर जानी सरकार के बारे में लोगों की राय

Sat, 07 May 2022 10:34 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्रई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्रई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 07 May 2022 10:34 AM IST
सार

इस दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन ने यात्रियों से अपनी सरकार व बस सेवाओं को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन
Tamil Nadu : Chief Minister Stalin boarded the bus, peoples opinion about the government after completing one year in power
सीएम स्टालिन ने की सरकारी बस में सैर - फोटो : ANI

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की सरकार को एक साल पूरा हो गया। इस मौके पर सीएम स्टालिन ने शनिवार को चेन्नई में मरीना समुद्र तट के किनारे करुणानिधि मेमोरियल से अन्ना मेमोरियल तक सरकारी बस में संक्षिप्त सैर की। वे बस नंबर 29 सी में राधाकृष्ण सलाई से सवार हुए थे। स्टालिन ने महिला यात्रियों से खासकर उन्हें दी गई सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा के बारे में बात की। बस में सफर करने के बाद स्टालिन तमिलनाडु विधानसभा पहुंचे और अपनी सरकार को एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में कई लोक कल्याणकारी घोषणाएं कीं। 



बस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री स्टालिन ने यात्रियों से अपनी सरकार व बस सेवाओं को लेकर चर्चा की। स्टालिन अपनी पार्टी द्रमुक के भी प्रमुख हैं। मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन (MK Stalin) ने पिछले साल 7 मई को सीएम पद की शपथ ली थी। वे पहली बार सीएम बने हैं। द्रमुक को तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2021 में भारी जीत मिली थी। महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा राज्य में अप्रैल 2021 के विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ द्रमुक द्वारा किया गया एक चुनाव पूर्व वादा था।

स्कूली विद्यार्थियों को मिलेगा पौष्टिक नाश्ता
सीएम स्टालिन ने विधानसभा में घोषणा की कि तमिलनाडु के सरकारी स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थियों को सभी कार्य दिवसों में पौष्टिक नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा। राज्य के विकास के 'द्रविड़ मॉडल' को दोहराया और कहा कि यह एक समावेशी मॉडल है। शहरी चिकित्सा सुविधाओं को इजाफा किया जाएगा। 



इसलिए रखा स्टालिन नाम
तमिलनाडु के ख्यात नेता रहे स्व. करुणानिधि ने अपने बेटे का नाम रूस के ख्यात नेता व तानाशाह रहे जोसफ स्टालिन के नाम पर रखा। दरअसल 5 मार्च 1953 को स्टालिन का निधन हुआ था। इसके चार दिन पहले करुणानिधि के घर बेटा हुआ था। जब करुणानिधि को पता चला कि स्टालिन नहीं रहे हैं तो उन्होंने अपने बेटे का नाम एमके स्टालिन रख दिया था। 

Tamil Nadu : Chief Minister Stalin boarded the bus, peoples opinion about the government after completing one year in power
सीएम को सामने देख कंडक्टर भौचक रह गया - फोटो : ANI
सीएम को सामने देख कंडक्टर भी भौचक रह गया। सीएम स्टालिन ने उनसे यात्रियों को टिकट देने को लेकर सवाल जवाब किए। 
Tamil Nadu : Chief Minister Stalin boarded the bus, peoples opinion about the government after completing one year in power
स्टालिन ने जब अपने बारे में सवाल किया तो यात्री हंस पड़े - फोटो : ANI
स्टालिन ने जब अपने व अपनी सरकार के बारे में सवाल किया तो यात्री हंस पड़े। उन्होंने यात्रियों से बस सेवाओं को लेकर भी उनकी राय जानी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Tamil Nadu : Chief Minister Stalin boarded the bus, peoples opinion about the government after completing one year in power
एक महिला ने सीएम स्टालिन को कुछ सुझाव दिए - फोटो : ANI
बस में सवार एक महिला ने सीएम स्टालिन को बस सेवाओं व कुछ अन्य सुधारों को लेकर सुझाव दिए। स्टालिन इससे पूर्व करुणानिधि सरकार में 2006 से 2011 तक राज्य के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अपनी सरकार का एक साल पूरा होने पर शनिवार को उन्होंने दिवंगत द्रमुक संस्थापक सीएन अन्नादुरई और अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि के मरीना तट पर बने स्मारकों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed