Mysterious Place: दुनिया में कई रहस्य हैं, जिन्हें आज भी सुलझाया नहीं जा सकता है। वैज्ञानिकों ने इन रहस्यों को सुलझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। वैज्ञानिकों ने कई रहस्यों का खुलासा तो कर दिया है, लेकिन अभी भी कुछ रहस्यमयी चीजों से पर्दा उठाना बाकी है। कई जगहों को एलियंस की वजह से, तो कुछ स्थानों को भूतों की वजह से रहस्यमयी माना जाता है। दुनिया में कई ऐसी जगहे हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने रहस्यों के लिए भी जानी जाती है। आज हम आपको कुछ रहस्यमयी जगहों के बारे में बताते हैं...
Mysterious Place: दुनिया की रहस्यमयी जगहें, जिनके रहस्य को वैज्ञानिक भी नहीं सुलझा पाए
बदाब-ए-सूरत
उत्तरी ईरान में प्रकृति की खूबसूरती नजर आती है। इस जगह पर हजारों सालों से दो मिनरल के गर्म झरने हैं, जिनका पानी अब ठंडा हो चुका है। इसकी वजह से पहाड़ पर कार्बोनेट खनिज इकट्ठा हो चुका है जिसकी वजह से ट्रैवर्टीन टैरेस बन गया है।
टैरेस में आयरन ऑक्साइड की परत होने की वजह से यह लाल दिखाई देता है। यहां पर स्वाद, गंध और पानी की मात्रा के साथ कई प्रकार के झरने हैं। इनके पानी से गठिया, माइग्रेन, त्वचा संबंधी रोग और पीठ व पैर दर्द का इलाज किया जा सकता है।
Aliens News: नासा के पूर्व वैज्ञानिक का चौंकाने वाला खुलासा, बताया- कहां रहते हैं एलियंस
रेड सी बीच
रेड सी बीच दुनिया का सबसे बड़ा वेटलैंड रेड सी बीच है। यह चीन के दावा काउंटी में स्थित है। यहां पर लाल रंग की घास पर्यटकों को अपनी तरफ खींचती है। इसके अलावा यहां पर 260 से अधिक किस्म के पक्षी और 399 से ज्यादा जीव जंतु मिलते हैं। यहां पर जाने के लिए 680 मीटर लंबा जिग-जैग ब्रिज का निर्माण किया गया है, जिसमें 519 लकड़ी के खंभे हैं।
Ajab-Gajab: सिर्फ 23 साल की उम्र में यह लड़की बनी करोड़पति, माता-पिता थे गरीब, जानिए फिर कैसे कमाए इतने पैसे
कैट आइलैंड
कैट आइलैंड जापान में स्थित हैं। यहां पर इंसानों से ज्यादा बिल्लियां रहती हैं। आओशिमा और ताशीरोजिमा टापू को दुनिया में कैट आइलैंड के नाम से भी जान जाता है, क्योंकि यहां पर इंसान से अधिक बिल्लियां रहती हैं। कहा जाता है कि चूहों को मारने के लिए यहां पर बिल्लियों को लाया गया था, लेकिन धीर-धीरे इनकी आबादी इंसानों से अधिक हो गई।