जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हिमपात होने से पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, गीता जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सामूहिक गीता पाठ किया जाएगा। इसके अलावा, उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने और प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किए जाने जैसे मुद्दों पर रविवार को तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठन परेड ग्राउंड में जुटेंगे। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...
Top News: उत्तर भारत में ठिठुरन शुरू, कोलकाता में आज एक लाख लोग करेंगे गीता का पाठ, देहरादून में महारैली
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल की पहाड़ियों पर बर्फबारी
जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार हिमपात होने से पंजाब, हरियाणा समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में ठंड बढ़ गई है। हिमाचल के कई इलाकों में बारिश भी हुई है। राजस्थान में भी कुछ जगहों पर बूंदाबांदी दर्ज की गई है। हालांकि, एक दिन पहले की तुलना में शनिवार को मौसम के मिजाज में कुछ बदलाव आया और दिन में धूप खिलने के बाद तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने क्रिसमस के मौके पर पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है, लेकिन ओडिशा के कुछ जिलों में रविवार को घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी भी दी है। पढ़ें पूरी खबर
कोलकाता में आज एक लाख लोग करेंगे गीता पाठ
गीता जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सामूहिक गीता पाठ किया जाएगा। अखिल भारतीय संस्कृत परिषद और मोतीलाल भारत तीर्थ सेवा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में एक साथ एक लाख से अधिक लोग गीता पाठ करेंगे। कार्यक्रम में हिस्से लेने के लिए देश और दुनिया से 300 से अधिक संत कोलकाता पहुंचने की संभावना है। हालांकि, कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के रूप में आने वाले थे, लेकिन अब वह नहीं आएंगे। पढ़ें पूरी खबर
देहरादून परेड ग्राउंड में आज महारैली
उत्तराखंड में मूल निवास कानून लागू करने और इसकी कट ऑफ डेट 26 जनवरी 1950 घोषित किए जाने और प्रदेश में सशक्त भू-कानून लागू किए जाने जैसे मुद्दों पर रविवार को तमाम सामाजिक और राजनीतिक संगठन परेड ग्राउंड में जुटेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड मूल निवास स्वाभिमान महारैली का आयोजन किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर
इस्राइल के हमले में 90 फलस्तीनी लोगों की मौत
इस्राइल और हमास के खिलाफ बीते तीन महीने से युद्ध जारी है। इस बीच, इस्राइल ने एक बार फिर गाजा में बमबारी की। शनिवार को हमले में एक परिवार के दर्जनों लोगों सहित 90 लोगों की मौत हो गए। बता दें, एक दिन पहले संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने चेतावनी दी थी कि इस्राइल के आक्रमक रवैये के कारण गाजा का कोई भी क्षेत्र सुरक्षित नहीं है। मानवीय सहायता पहुंचाने में भी बाधाएं आ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर