फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Island: इटली का सबसे खूबसूरत और शापित आइलैंड, हर मालिक के साथ हुई ऐसी घटना, जानिए इसका रहस्य

Sun, 31 Dec 2023 01:36 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 01:36 PM IST
विज्ञापन
Mysterious Island: know the history and mystery of cursed island gaiola
gaiola island italy - फोटो : iStock

Mysterious Island: दुनिया में कई खूबसूरत पर्यटन स्थल हैं। यह किसी स्वर्ग से कम नहीं लगते हैं, लेकिन इनमें कई बेहद रहस्यमयी भी हैं। दुनियाभर में इटली खूबसूरत और बेहतरीन पर्यटन स्थल के लिए जाना जाता है। यहां पर एक द्वीप है, जो खूबसूरत के साथ ही बेहद रहस्यमयी है। इस आइलैंड का नाम 'गायोला' है जिसे शापित द्वीप कहा जाता है। बताया जाता है कि इस द्वीप को खरीदने वाले व्यक्ति की मौत हो जाती है या फिर उनका परिवार पूरी तरह तबाह हो जाता है। आइए इस रहस्यमयी द्वीप के बारे में जानते हैं...



इटली के नेपल्स की खाड़ी में यह खूबसूरत और रहस्यमयी द्वीप स्थित है। इस द्वीप को खरीदे वाले व्यक्ति की दुनिया तबाह हो गई। आप इससे इसके भयावहता का अंदाजा लगा सकते हैं। यह आईलैंड इतना खूबसूरत है कि कोई भी इसको देखकर आकर्षित हो सकता है। इस खूबसूरत द्वीप को देखने के लिए हर साल हजारों पर्यटक यहां आते हैं, लेकिन डर की वजह से लोग यहां से अंधेरा होने से पहले ही वापस लौट जाते हैं। 
 

Mysterious Island: know the history and mystery of cursed island gaiola
gaiola island italy - फोटो : iStock

'गायोला' द्वीप के शापित होने की वजह बेहद डरावनी है। गायोला द्वीप को खरीदने वाले की मौत हो जाती है या उनका कारोबार पूरी तरह से तबाह हो जाता है। लगातार इस तरह की घटनाएं होने की वजह से इस द्वीप को लोग शापित कहने लगे। इस द्वीप पर रात में जाने की किसी की हिम्मत नहीं होती है। 
 

Mysterious Island: know the history and mystery of cursed island gaiola
gaiola island italy - फोटो : iStock

17वीं शताब्दी के समय इस द्वीप पर कई रोमन कारखानें थे। बाद में इस द्वीप का इस्तेमाल नेपल्स की खाड़ी की सुरक्षा के लिए होने लगा था। 19वीं शताब्दी की शुरुआती दौर में इस द्वीप पर एक पुजारी रहता था, जो मछुआरों की मदद करता था। पुजारी को जादूगर भी कहा जाता था।

Zombie Deer Disease: कोरोना के बाद दिमाग को खाने वाले वायरस ने दुनिया को डराया, जानिए क्या है जोंबी डियर डिजीज

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Island: know the history and mystery of cursed island gaiola
gaiola island italy - फोटो : iStock

साल 1871 में मछली का कारोबार करने वाली एक कंपनी के मालिक लुइगी नेग्री ने इस द्वीप को खरीद लिया और यहां पर एक बंगला बनवाया। इसके बाद लुइगी नेग्री की कंपनी बर्बाद हो गई। 20वीं सदी में इस द्वीप का मालिकाना हक अलग-अलग लोगों के पास रहा। गायोला के मालिकों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके बाद से इस द्वीप को शापित कहा जाने लगा। 

Most Dangerous Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, दुश्मन को मारकर खा जाते हैं और खोपड़ी का बनाते हैं तकिया

विज्ञापन
Mysterious Island: know the history and mystery of cursed island gaiola
gaiola island italy - फोटो : iStock

बताया जाता है कि 1920 के दशक में द्वीप के एक मालिक हैंस ब्राउन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके शव को एक कालीन में लिपटा हुआ पाया गया था। इसके कुछ समय बाद ही उनकी पत्नी की समुद्र में डूबकर मौत हो गई। ऐसे ही इस द्वीप के सभी मालिकों की अलग-अलग वजहों से मौत हो गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed