फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Most Dangerous Tribe: दुनिया की सबसे खूंखार जनजाति, दुश्मन को मारकर खा जाते हैं और खोपड़ी का बनाते हैं तकिया

Sat, 30 Dec 2023 01:17 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 30 Dec 2023 01:17 PM IST
विज्ञापन
Most Dangerous Tribe: asmat tribe use enemies skull as pillows eat skin after killing
Most Dangerous Asmat Tribe - फोटो : iStock

Asmat Tribe: दुनिया के अलग-अलग देशों में कई जनजातियां और आदिवासी प्रजातियां रहती हैं। यह जनजातियां अपनी परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए जानी जती हैं। यह आदिवासी प्रजातियां आज भी हजारों साल पुरानी परंपराओं का पालन करती हैं। यह जनजातियां जहां पर रहती हैं उन पर इनका पूरा अधिकार होता है। इन प्रजातियों के अधिकारों में देश की सरकारें दखल नहीं देती हैं। दुनिया में पाए जाने वाली इन जनजातियों में कुछ बेहद खुंखार होती हैं। इनमें एक अस्मत नाम की जनजाति है जिसे खूंखार माना जाता है। 



अस्मत जनजाति ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप में स्थित न्यू गिनी में पाई जाती है। इन जनजाति के लोग दुश्मन को मार देते हैं और फिर उसके मांस को पकाकर खा जाते हैं। इसके साथ ही मृतक की हड्डियों को गहनों की तरह इस्तेमाल करते हैं और उनके सिर को तकिए के स्थान इस्तेमाल करते हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि कभी-कभी खोपड़ी को तोड़कर बर्तन बना लेते हैं और उसमें खाना खाते हैं। 
 

Most Dangerous Tribe: asmat tribe use enemies skull as pillows eat skin after killing
Most Dangerous Asmat Tribe - फोटो : istock

अस्मत जनजाति के लोग इतने खतरनाक होते हैं कि दुश्मन को मारकर जब मांस पकाते हैं, तो उस दौरान उत्सव मनाते हैं। ऐसा वह दुश्मनों के दिल में खौफ पैदा करने के लिए करते हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जनजाति के लोग अपने आपको योद्धा मानते हैं। इस जनजाति के लोग दुश्मन को मारने के बाद उसके सिर के मांस का दावत देते हैं। 

Most Dangerous Tribe: asmat tribe use enemies skull as pillows eat skin after killing
Most Dangerous Asmat Tribe - फोटो : iStock

ऐसा वह इसलिए करते हैं, ताकि वह अपनी वीरता और आदिवासियों के प्रति वफादारी का प्रदर्शन कर सकें। जनजाति के लोग दुश्मन के सिर को तंदूर में भूनकर खा जाते हैं। इसके अलाना वो कई अजीबोगरीब रीति-रिवाजों का भी पालन करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Most Dangerous Tribe: asmat tribe use enemies skull as pillows eat skin after killing
Most Dangerous Asmat Tribe - फोटो : istock

न्यू गिनी में रहने वाले अस्मत जनजाति के लोग दुश्मन का मांस पकाते समय अनुष्ठान करते हैं। वह इसलिए ऐसा करते हैं, क्योंकि वह मानते हैं कि इंसान का सिर पवित्र होता है और उसकी तुलना फल से करते हैं। इसके साथ ही मृतक की हड्डियों को भविष्य के अनुष्ठानों में  इस्तेमाल करते हैं। उत्सव के समय दुश्मन के सिर को बच्चों के पैर के बीच में रख देते हैं और इसके पीछे मान्यता है कि दुश्मन की शक्ति बच्चे में आ जाती है। 

Dictator Idi Amin: दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह, भारतीयों से करता था बेइंतहा नफरत, दुश्मनों का पीता था खून

विज्ञापन
Most Dangerous Tribe: asmat tribe use enemies skull as pillows eat skin after killing
Asmat Tribe - फोटो : iStock

अस्मत जनजाति के लोग दुश्मन की हड्डियों को घर में रखना शुभ मानते हैं। इस जनजाति के ज्यादातर लोग नदियों के किनारे घर बनाकर रहते हैं। वह शिकार के लिए ऐसा करते हैं। वह दुश्मन की रीढ़ की हड्डी और निचले भाग को अपने साथ ट्रॉफी की तरह रखते हैं। दुश्मन के निचले जबड़े को घर में रखना शौर्य की निशानी मानते हैं।

New Year 2024: नए साल को लेकर दुनिया के अजीबोगरीब अंधविश्वास, कहीं मछली तो कहीं लंबे नूडल खाने की है परंपरा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed