फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lighthouse: समुद्र के बीच रहस्यमयी टापू पर क्यों बना है दुनिया का सबसे अलग लाइटहाउस, जानिए क्या है इसकी खासियत

Thu, 27 Mar 2025 04:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Mar 2025 04:24 PM IST
सार

World's Most Remote Lighthouse: दुनिया में कई लाइटहाउस हैं, लेकिन क्या आपको दुनिया का सबसे दूरस्थ लाइटहाउस के बारे में पता है। आइसलैंड में स्थित थ्रीडरंगर लाइटहाउस को दुनिया का सबसे दूरस्थ लाइटहाउस कहा जाता है। 

विज्ञापन
Mysterious Island and World Most Isolated Lighthouse Know Location and Interesting Facts in Hindi
समुद्र के बीच रहस्यमयी टापू पर है दुनिया का सबसे अलग लाइटहाउस - फोटो : Adobe Stock

World's Most Remote Lighthouse: दुनिया में कई लाइटहाउस हैं, लेकिन क्या आपको दुनिया का सबसे दूरस्थ लाइटहाउस के बारे में पता है। आइसलैंड में स्थित थ्रीडरंगर लाइटहाउस को दुनिया का सबसे दूरस्थ लाइटहाउस कहा जाता है। सबसे हैरानी की बात है कि यह समुद्र के बीचों-बीच एक ऊंची चट्टान पर स्थित है। यह पर जाना किसी एडवेंचर से कम नहीं है। 



कहां पर बना है लाइटहाउस? 

आइसलैंड के दक्षिणी तट से करीब 7.2 किलोमीटर दूर, तीन खड़ी चट्टानों के समूह में से एक पर थ्रीडरंगर लाइटहाउस को बनाया गया है। इसका निर्माण 1939 में किया गया था। तब से ही यह 
समुद्र में नाविकों और जहाजों के लिए मार्गदर्शक का काम करता है। इसकी खासियत यह है कि एक खतरनाक और दुर्गम स्थान पर स्थित है। इस स्थान पर जाने के लिए हेलीकॉप्टर की सहायता लेनी पड़ती है। 

 

Mysterious Island and World Most Isolated Lighthouse Know Location and Interesting Facts in Hindi
समुद्र के बीच रहस्यमयी टापू पर है दुनिया का सबसे अलग लाइटहाउस - फोटो : Adobe Stock

इस लाइटहाउस को साल 1939 में बनाया गया था। उस समय आज की तरह तकनीक का इतना विकास नहीं हुआ था। खतरनाक चट्टानों पर मजदूरों और इंजीनियरों ने चढ़कर और सीमित संसाधनों से इस अद्भुत संरचना का निर्माण किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लाइटहाउस को बनाने के लिए हेलीकॉप्टर और रस्सियों की मदद ली गई थी, जिससे आवश्यक निर्माण सामग्री को वहां तक पहुंचाया जा सके। 
 

Mysterious Island and World Most Isolated Lighthouse Know Location and Interesting Facts in Hindi
समुद्र के बीच रहस्यमयी टापू पर है दुनिया का सबसे अलग लाइटहाउस - फोटो : Adobe Stock

खतरनाक जगह पर स्थित है लाइटहाउस

यह लाइटहाउस अपनी बनावट के साथ ही चारों तरफ स्थित अद्भुत नजारों की वजह से प्रसिद्ध है। यह चट्टान समुद्र के बीच में खड़ी है और चारों ओर से पानी से घिरी हुई है। इसकी वजह से यहां तक पहुंचना बेहद मुश्किल होता है। समुद्र में तूफान आता है, तो यह स्थान और भी अधिक खतरनाक हो जाता है। इसके कारण इसे दुनिया के सबसे अलग-थलग और रहस्यमयी स्थानों में शामिल किया जाता है। 

Woman Spy: कहानी उस महिला जासूस की, जिसके खतरनाक कारनामों के दूर-दूर तक थे चर्चे, हिटलर के लिए करती थी जासूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Mysterious Island and World Most Isolated Lighthouse Know Location and Interesting Facts in Hindi
समुद्र के बीच रहस्यमयी टापू पर है दुनिया का सबसे अलग लाइटहाउस - फोटो : Adobe Stock

सोशल मीडिया पर भी कई बार इसकी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलते हैं, जिसमें बहेद डरावना दृश्य देखने को मिलता है। इसकी अनोखी और जगह को देखकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। यह एक एडवंचर की तरह है। 

Viral Video: स्कूल के फेयरवेल में खुद प्रिंसिपल ने ही किया डांस, स्टूडेंट्स की रिक्वेस्ट पर लगाए जोरदार ठुमके



 
विज्ञापन
Mysterious Island and World Most Isolated Lighthouse Know Location and Interesting Facts in Hindi
समुद्र के बीच रहस्यमयी टापू पर है दुनिया का सबसे अलग लाइटहाउस - फोटो : Adobe Stock

हालांकि, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आम जनता के लिए यह लाइटहाउस खुला नहीं है। इसे देखकर पता चलता है कि इसका निर्माण कितनी कठिन परिस्थितियों में किया गया होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed